हार्दिक ने 2nd लास्ट बॉल पर दिनेश को सिंगल देने से मना किया तो ट्विटर फैन्स ने कहा, “वो टेलेंडर नहीं है”

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हार्दिक पांड्या ने भारतीय पारी की सेकंड लास्ट गेंद पर दिनेश कार्तिक को सिंगल देने से इनकार कर दिया जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
ईशान किशन ने भारत की तरफ से बनाए सबसे ज्यादा रन
केएल राहुल के चोटिल होने के बाद भारत को ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की नई सलामी जोड़ी के साथ खेलना पड़ा। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने निडर क्रिकेट खेला। गायकवाड़ ने जहां 15 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। वहीं उन्होंने किशन ने 48 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाए। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 57 रन की साझेदारी की।
वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। वहीं अंत में कप्तान पंत ने 16 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार बल्लेबाजी फॉर्म को जारी रखा और 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रनों की नाबाद पारी खेली।
वहीं 2019 के बाद से अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे दिनेश कार्तिक ने दो गेंदों पर एक रन बनाया। कार्तिक एक और गेंद खेल सकते थे, लेकिन पांड्या ने उन्हें स्ट्राइक नहीं दी, हालांकि सेकंड लास्ट गेंद पर वो एक आसान सिंगल ले सकते थे।
हार्दिक ने गेंद को एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर लेग साइड की तरफ मारा। गेंद डीप में फील्डर के पास गई, जिसने बिना किसी जल्दबाजी के उसे वापस थ्रो किया। दिलचस्प बात यह है कि सिंगल नहीं लिया गया और हार्दिक ने स्ट्राइक बरकरार रखी। उन्होंने अंतिम गेंद पर एक चौका लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें केवल दो रन मिले।
हार्दिक के कार्तिक को स्ट्राइक ना देने को लेकर ट्विटर पर आये रिएक्शन में से कुछ यहाँ दिए गए है:
Strange 🤔🤔🤔 Hardik didn't give strike to Dinesh Karthik . #CricketTwitter #INDvSA
Advertisement— ସୁଜିତ୍ କୁମାର ନାୟକ (@SujitKrNayak) June 9, 2022
Great batting. Only thought Hardik Pandya should trust others too, should have taken the run at 19.5, Dinesh Karthik also know how to hit #INDvSA
— Ravish khan (@Ravishk21097009) June 9, 2022
Advertisement
People are complaining that Hardik didn't give strike to Dinesh Karthik for the last ball but from video it seemed that DK himself asked Hardik to stay on crease as Hardik was in good touch. Will be exact clear after the video. It may be possible as DK is selfless.#INDvsSA
Advertisement— Ajay Kumar (@AjayKum0502) June 9, 2022
What's this hardik man Karthik had the highest strike rate this IPL and this hardik guy denying a single?
— Pratham Shah (@pdshah1817) June 9, 2022
Advertisement
I don't think Dinesh Karthik is a tailender but hardik pandya does.#justiceForKarthik😂
Advertisement— Vipul Sharma (@vipul_sharma04) June 9, 2022
Once Dinesh Karthik denied the strike to Krunal Pandya. Tonight, Hardik Pandya has denied the strike to Dinesh Karthik 😂 #INDvSA
— Shubh Aggarwal (@shubh_chintak) June 9, 2022
Advertisement
Didnt like the way Hardik Pandya denied strike to Dinesh Karthik..Com'on man he isnt a bowler..Probably he is one of best and most experienced finisher…
— Jasly (@Jasly_forever18) June 9, 2022
Advertisement
Ridiculous of Hardik Pandya to not take a single of the penultimate ball of the innings, the batsman at the other end was not No. 10 or No. 11, he was DK.#INDvsSA
Advertisement— Vipul Ghatol 🇮🇳 (@Vipul_Espeaks) June 9, 2022
Hardik Pandya denying Dinesh Karthik the strike on the last ball as if DK is a tailender…. 😭😭😭😭#bcci #INDvsSA #INDvSA #SAvsIND #TeamIndia #DK was literally like – pic.twitter.com/z18qYRwV67
— Maddy (@EvilRashford) June 9, 2022
Advertisement
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रस्सी वैन डेर डूसेन के बल्ले से निकले। उन्होंने 46 गेंद में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन का योगदान दिया। वहीं डेविड मिलर ने भी 31 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन का योगदान दिया।