FeatureIPL

आईपीएल इतिहास के वो 8 प्लेयर्स जिन्होंने सीजन के बीच में ही छोड़ दी थी कप्तानी

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ लीग है। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट की जब बात करते हैं तो कप्तान की भूमिका पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। क्रिकेट विशेषज्ञ और कोच यह कहते रहे हैं कि कप्तान को त्वरित निर्णय लेने वाला होना चाहिए। खासतौर से टी20 क्रिकेट में यदि कप्तान के पास सोचने के लिए पर्याप्त समय नहीं है तो वह असफल हो सकता है। खासतौर से आईपीएल में ऐसा होता देखा गया है। जिसके बाद सीजन के बीच में ही कप्तानों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, या फ्रेंचाइजी द्वारा नए कप्तानों की नियुक्ति कर दी गई है।

आज के इस लेख में, हम आईपीएल इतिहास के ऐसे ही कप्तानों के बारे में जानेंगे जिन्होंने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी थी।

Advertisement

8.) शिखर धवन: सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2014 से पहले शिखर धवन को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान नियुक्त किया था। धवन हमेशा ही आईपीएल में एक शानदार ओपनर रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं की है।

वास्तव में, शिखर धवन अच्छे कप्तान नहीं थे जिस कारण सनराइजर्स हैदराबाद उस सीजन लगातार मैच हारने लग गई।  यही नहीं, धवन का फॉर्म भी खराब होने लग गया। जिसके बाद, सीजन के बीच में उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी डैरेन सैमी को सौंपने का फैसला किया जो एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे। हालांकि, कप्तानी में बदलाव के बाद सनराइजर्स ने कुछ मैच जीते लेकिन वह उस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

Advertisement

7.) कुमार संगकारा: सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद ने कुमार संगकारा को अपना कप्तान नियुक्त किया गया था। उस सीजन सनराइजर्स शुरुआत अच्छी थी और उन्होंने अपने पहले सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की थी। लेकिन चिंता की बात यह कि संगकारा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे।

संगकारा ने महसूस किया कि वह एक विदेशी खिलाड़ी हैं और फॉर्म में भी नहीं है। इसलिए उन्होंने, कैमरून व्हाइट को कप्तानी सौंपने का फैसला किया जिससे एक और विदेशी खिलाड़ी को टीम में आने की जगह मिली। आखिरकार, उस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

Advertisement

6.) डेनियल विटोरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी। इसलिए वह अगले सीजन के लिए भी कप्तान थे। हालांकि, आईपीएल 2012 में विटोरी का गेंदबाजी फॉर्म चिंता का विषय था। इसलिए, सीजन के बीच में, विटोरी ने युवा प्लेयर विराट कोहली को कप्तानी सौंपी दी थी।

5.) गौतम गंभीर: दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2018 के लिए गौतम गंभीर को अपना कप्तान बनाया था। उन्होंने केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और दिल्ली उनका घरेलू मैदान भी था इसलिए वह दिल्ली की ओर से खेलते हुए आईपीएल करियर की समाप्ति चाह रहे थे। लेकिन, बतौर कप्तान वह दिल्ली के सफल नहीं हो सके और उन्होंने कप्तानी छोड़ते हुए श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त कर दिया था।

Advertisement

4.) रिकी पोंटिंग: मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2013 में रिकी पोंटिंग मुंबई इंडियंस के कप्तान थे।उस सीजन न केवल मुंबई इंडियंस संघर्ष कर रही थी बल्कि रिकी पोंटिंग भी अपनी बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे थे। बतौर कप्तान पोंटिंग का फेल होना आश्चर्यजनक था। हालांकि, वह लगातार फेल होते चले और गए। जिसके बाद, युवा रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी की कमान सौंप दी गई।

इस फैसले ने मुंबई इंडियंस की किस्मत को पूरी तरह से बदल दी क्योंकि उसी सीजन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। उसके बाद से अब तक रोहित शर्मा 5 आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 में अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्ला दोनों पूरी तरह फेल साबित हुई है और मुंबई 9 मैचों में मात्र 1 ही जीत हासिल कर पाई है।

Advertisement

3.) दिनेश कार्तिक: कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2022 की नीलामी में जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने इयोन मोर्गन को खरीदा तो इस बात को लेकर सवाल था कि आखिर फ्रेंचाइजी किसे कप्तान नियुक्त करेगी। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने दिनेश कार्तिक को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन, सीजन के बीच में ही दिनेश कार्तिक ने तब कप्तानी छोड़ दी थी जबकि टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही थी।

2.) डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वार्नर को कप्तानी से हटाना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विवादों से भरा हुआ था। चूंकि, सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2021 में संघर्ष कर रही थी और छह में से पांच मैंचों में हार का सामना कर चुकी थी, इसलिए फ्रेंचाइजी ने डेविड वार्नर को कप्तानी से हटाते हुए केन विलियमसन को कप्तानी सौंप दी थी।

1.) रवींद्र जडेजा: चेन्नई सुपर किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन यानी आईपीएल 2022 से ठीक पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। साथ ही उन्होंने स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी का यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ और चेन्नई आईपीएल इतिहास में सबसे बुरी स्थिति में पहुंच गई।

Advertisement

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार और अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी फॉर्म से जूझते हुए रवींद्र जडेजा ने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को पुनः कप्तानी सौंप दी है। अब देखना यह है कि, इस सीजन धोनी की कप्तानी में सीएसके कहाँ तक पहुंच पाती और क्या एमएस कोई चमत्कार करते हुए फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ तक ले जा पाते हैं या नहीं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button