Feature

वो 7 भारतीय खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती चार टेस्ट का हिस्सा थे लेकिन पांचवें टेस्ट में नहीं होंगे

Share The Post

भारत (Indian Cricket Team) और इंग्लैंड के बीच जुलाई में होने वाले एकमात्र टेस्ट (IND vs ENG) के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय स्क्वाड को चुना है और इस दौरान कई बदलाव भी देखने को मिले।

आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था लेकिन चार मैचों के बाद कोविड मामलों के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेला गया था। बीसीसीआई और ईसीबी ने बाद में इसे जुलाई, 2022 में कराने का निर्णय लिया था।

Advertisement

भारत ने जब पिछली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तो सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी थी और उसके पास आखिरी टेस्ट को जीतकर या ड्रॉ करा कर सीरीज जीतने का सुनहरा मौका होगा।

इस बार भारतीय स्क्वाड में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं और कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें जगह नहीं मिली है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 7 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

Advertisement

इन 7 भारतीय खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए स्क्वाड में नहीं मिली जगह

1. मयंक अग्रवाल

दाएं हाथ के ओपनर मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड दौरे पर चुना गया था लेकिन दुर्भाग्य से वह पहले टेस्ट के पूर्व चोटिल हो गए थे। उनकी जगह केएल राहुल को मौका मिला और राहुल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की कर ली।

इसके बाद मयंक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने खराब प्रदर्शन किया। वहीँ श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे। इसी वजह से उन्हें शायद इंग्लैंड के खिलाफ जगह नहीं मिली है।

Advertisement

2. अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं मिली 

भारतीय टेस्ट टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे को भी स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और फिलहाल वह चोटिल भी हैं।

इन्हीं दो अहम कारणों की वजह से अजिंक्य रहाणे हमें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

3. रिद्धिमान साहा 

रिद्धिमान साहा भी इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों के भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन वह पांचवें टेस्ट के लिए नहीं चुने गए हैं। साहा को अधिक उम्र और खराब प्रदर्शन के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने ऋषभ पंत के साथ केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना है।

Advertisement

4. इशांत शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया 

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी पांचवें टेस्ट के लिए नहीं चुना गया है। शुरूआती चार मैचों में इशांत ने दो मैचों में पांच विकेट चटकाए थे।

इशांत का हालिया प्रदर्शन खराब रहा था और रणजी में भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ बाहर रहने वाले इशांत को इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं चुना गया है।

Advertisement

5. अभिमन्यु ईश्वरन 

अभिमन्यु ईश्वरन को पिछली बार बैकअप ओपनर के तौर पर इंग्लैंड ले जाया गया था लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं दिया गया है। टीम ने शुभमन गिल पर भरोसा जताया है और उन्हें स्क्वाड में शामिल किया है।

6. पृथ्वी शॉ 

पृथ्वी शॉ को साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। हालाँकि उन्हें इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने पर श्रीलंका दौरे से ही इंग्लैंड बुलाया गया था।

Advertisement

वहां पर उन्हें कोई भी मैच खेलने को नहीं मिला था। इस बार शॉ को पांचवें मैच के इंग्लैंड जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

7. सूर्यकुमार यादव 

पृथ्वी शॉ के साथ ही सूर्यकुमार यादव को भी श्रीलंका से ही इंग्लैंड बुलाया गया था। इन्हें भी कोई मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। हालाँकि इस बार उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Abhay Singh

क्रिकेट का प्रशंसक हूं और अपने इसी शौक की वजह से मैं क्रिकेट लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूं।

Related Articles

Back to top button