Feature

मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी खिलाड़ी जो मेन्स हंड्रेड 2022 में खेल रहे है

Share The Post

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। उन्होंने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। इसके अलावा मुंबई दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट फ्रेंचाइजी में से एक है। उन्होंने 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने के साथ-साथ दो बार चैंपियंस टी20 लीग पर भी अपना कब्जा जमाया है।

पिछले कई सालों से टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी देखने को मिले है जिन्होंने टीम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि 2022 के आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल हो गयी। उन्होंने इस सीजन में 14 मैच खेले जिनमें से टीम को 10 में हार और मात्र 4 में हार मिली है। इस सीजन में वो अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज थे।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर इस समय अपने देश के लिए खेल रहे है या अन्य टी20 लीग में खेल रहे हैं। तो आज हम आपको मुंबई इंडियंस के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो मेन्स हंड्रेड 2022 प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। द हंड्रेड 3 अगस्त से सदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच मैच के साथ शुरू हो चुका हैं।

1. कायरन पोलार्ड

ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्होंने आईपीएल 2022 के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं वो मेन्स हंड्रेड 2022 लीग में लंदन स्पिरिट की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

पोलार्ड के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 189 मैच खेले है और 147.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3412 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.79 के इकॉनमी रेट से 69 विकेट लिए है।

2. जोफ्रा आर्चर

इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) भी अपना नाम दज करवाने में सफल हो गए है। चोट के कारण जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2022 का पूरा सीजन नहीं खेल पाए। वह 2023 में मुंबई के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। वो मेन्स हंड्रेड 2022में डिफेंडिंग सदर्न ब्रेव का हिस्सा है।

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 35 मैच खेले है और 7.13 के इकॉनमी रेट की मदद से 46 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

3. टायमल मिल्स

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स (Tymal Mills) आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्हें चोट लग गयी और वो बीच सीजन से ही बाहर हो गए। आईपीएल 2022 में उन्होंने 5 मैच खेले और 11.18 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 6 विकेट ही लिए। मिल्स 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी हिस्सा रह चुके हैं। वहीं मिल्स मेन्स हंड्रेड 2022 में सदर्न ब्रेव के लिए खेलेंगे।

Advertisement

4. डेनियल सैम्स

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स (Daniel Sams) ने मुंबई के लिए उन खिलाड़ियों में शुमार थे जिन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने आईपीएल 2022 में 11 मैच खेले और 8.81 के इकॉनमी रेट की मदद से 13 विकेट अपने नाम किये है। सैम्स मेन्स हंड्रेड 2022 के लिए ट्रेंट रॉकेट्स टीम का हिस्सा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button