FeatureIPL

IPL 2022: ये 4 विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

Share The Post

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। इस बार मुंबई ने मेगा नीलामी में ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीम में दोबारा शामिल कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को रिटेन कर लिया था। मुंबई इंडियंस नीलामी में सबसे ज्यादा संयम रखने वाली फ्रेंचाइजी थी क्योंकि उन्होंने पहले दिन ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं खरीदा था।

मुंबई ने दूसरे दिनपैसा खर्च करना शुरू कर दिया और अपना 25 खिलाड़ियों का अपना स्क्वॉड पूरा कर लिया। उन्होंने कुछ विदेशी खिलाड़ियों पर भी काफी पैसा खर्च किया। जिसके चलते उन्हें भारतीय गेंदबाजी रिसोर्सेज के साथ समझौता करना पड़ा। उनके पास इस सीजन में केवल सात विदेशी खिलाड़ी रहेंगे होंगे क्योंकि जोफ्रा आर्चर जिन्हें उन्होंने 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था वो अगले सीजन से ही खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि उन सात विदेशी खिलाड़ियों में से प्लेइंग इलेवन में चार को चुनना बहुत मुश्किल काम होगा। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन चार विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो मुंबई इंडियंस के लिए इस साल खेलते हुए दिखाई दे सकते है।

Advertisement

1. कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड उनके एकमात्र ऐसे विदेशी खिलाड़ी है जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था। वो आईपीएल 2022 में मुंबई के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों में से एक होंगे और यह बात पक्की है। पोलार्ड 2010 से मुंबई के लिए खेलते हुए आ रहे है और इस दौरान उन्होंने टीम को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई है।

पिछले सीजन में, उन्होंने केवल 34 गेंदों में 87 रन बनाए। उनकी इस पारी की वजह से मुंबई ने 210 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया था। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन एमआई फैंस को उम्मीद होगी कि वह इस आईपीएल में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

Advertisement

2. टिम डेविड

सिंगापुर के टिम डेविड जो आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा है। मुंबई ने उन्हें मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ में खरीदा था और इसलिए उन्हें एमआई के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों में शामिल होना चाहिए। 25 वर्षीय डेविड बड़ी-बड़ी हिट खेलने के लिए जानें जाते है और उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह भरने के लिए टीम में चुना गया है।

पिछले एक साल में उन्होंने सीपीएल, बीबीएल और हाल ही में पीएसएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 89 टी20 मैच खेले है और 159.36 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 1965 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक देखने को मिले है। ऐसे में टिम डेविड जैसे खिलाड़ी को आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए देखना रोमांचक होगा।

Advertisement

3. फैबियन एलन

मुंबई इंडियंस के पासक्वॉलिटीवाले स्पिनर नहीं हैं और भले ही फैबियन एलन एक बेहतरने टी20 स्पिनर नहीं हैं, लेकिन उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का अनुभव है और इसलिए एमआई के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों में से वो भी एक हो सकते है। एलन बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज है और एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। वह वेस्टइंडीज टीम में अंदर- बाहर होते रहे है लेकिन उन्हें सीपीएल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का पर्याप्त अनुभव है।

एलन 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए और बड़े छक्के लगा सकते है और मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को उनके बेस प्राइस 75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।

Advertisement

4. टाइमल मिल्स

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के लिए मुंबई इंडियंस का प्यार किसी से छुपा नहीं है। मुंबई के पास पहले के सीजन में मिचेल जॉनसन, मिचेल मैक्लेनाघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज मौजूद थे। इस बार उन्होंने इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को अपनी टीम में शामिल किया है।

मिल्स 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। वह जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकते है। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि 1.5 करोड़ में मुंबई को काफी अच्छा खिलाड़ी मिल गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button