IPLNews

निखिल चोपड़ा ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जो महेंद्र सिंह धोनी के बाद हो सकता है सीएसके का कप्तान

Share The Post

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स एकमात्र ऐसी टीम रही है जिसके पास अब तक एक मात्र रेगुलर कप्तान है। वास्तव में, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, यह सवाल हमेशा ही सबके मन में रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी किसके हाथों में होगी।

अव्वल तो यह कि महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य की परिकल्पना करना भी थोड़ा मुश्किल कार्य है। ऐसे में किसी और के हाथ में टीम की बागडोर होना फ्रेंचाइजी के लिए भी समस्या का सबब होगा। आईपीएल 2021 के दौरान और बाद में भी जब इस बात को लेकर चर्चा की जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में खेलेंगे या नहीं। तब भी, सीएसके कप्तान को लेकर चर्चा जोरों पर थी।

Advertisement

हालांकि, खेल पत्रकारों से लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान के रूप में कुछ सुझाव दिए हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर निखिल चोपड़ा ने भी सीएसके के भविष्य से जुड़े इस सवाल पर अपनी राय रखी है।

रवींद्र जडेजा हो सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान: निखिल चोपड़ा

उल्लेखनीय है कि, पूर्व क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ‘खेलनीति’ पॉडकास्ट पर क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर लगातार चर्चा करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में सीएसके के अगले कप्तान को लेकर चर्चा की है। निखिल चोपड़ा ने कहा है कि, अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में नहीं खेलते हैं, तो सीएसके स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा को अपना नया कप्तान नियुक्त कर सकती है।

Advertisement

निखिल चोपड़ा ने पॉडकास्ट में कहा है कि, रवींद्र जडेजा निश्चित तौर पर सीएसके के किए कप्तानी के बेहतर विकल्प हो सकते हैं। जडेजा ने पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। और, आईपीएल 2021 में फ्रेंचाइजी को खिताब हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान कहा, जब जरूरत होगी साथ रहूंगा

निखिल चोपड़ा ने कहा है कि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले जिस तरह फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को रिटेन किया था। वह दर्शाता है कि जडेजा टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। सीएसके द्वारा जडेजा को 16 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर धोनी से ऊपर रिटेन किया जाना भी इसी ओर इशारा करता है। यही कारण है कि, यदि धोनी आईपीएल 2023 में नहीं खेलते हैं तो जडेजा सीएसके के अगले कप्तान हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button