IPLNewsSocial

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही मैच में जड़ा अर्धशतक, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘शेर बूढ़ा हुआ है शिकार करना नहीं भूला…’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी मुकाबले से हो गया है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसने फैंस को पूरी तरह से खुश कर दिया है।

हालांकि, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप आर्डर और मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जिसने फैंस को निराश भी किया होगा। आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी हुई फेल

जहाँ, चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ कुछ नहीं कर सके। और, बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद, बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। इस दौरान दूसरे ओपनर कॉनवे और उथप्पा के बीच साझेदारी होती हुई नजर आ रही थी। हालांकि, इसी बीच उमेश यादव ने कॉनवे को श्रेयस अय्यर के हाथों आउट कराकर चेन्नई को दूसरा झटका दे दिया था।

हालांकि, उथप्पा बेहद शानदार लय में नजर आ रहे थे और उनको बेहतरीन स्टार्ट भी मिल गया था। लेकिन, वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वह 28 रनों के व्यकितगत स्कोर पर स्टंप आउट होकर पवेलियन की राह लौट गए थे।

Advertisement

रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद, अंबाती रायुडू और कप्तान रवींद्र जडेजा चेन्नई की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, इस दौरान जडेजा के एक गलत रनिंग कॉल के कारण रायुडू 15 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट का शिकार हो गए।

अंबाती रायुडू के जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए, शिवम दुबे ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया और वह 6 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे के विकेट का जब पतन हुआ तब चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 61/5 हो चुका था।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया क्लास, जड़ा अर्धशतक 

मगर, शायद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड से यह कहने के लिए ही मैदान पर आए थे कि, ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त..’, क्योंकि जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए तब चेन्नई पूरी तरह से दवाब में थी। और, क्रीज में दूसरी ओर नव नियुक्त कप्तान रवींद्र जडेजा थे। जिन्होंने भी अधिक गेंदें नहीं खेलीं थीं।

ऐसी दवाब वाली स्थिति से टीम को बाहर निकालने का महेंद्र सिंह धोनी के पास बड़ा अनुभव है। इसका फायदा आज एक बार चेन्नई सुपर किंग्स को हुआ और धोनी ने न केवल टीम को संकट से निकाला बल्कि एक समय जब यह लग रहा था कि सीएसके का स्कोर 100 रन के आसपास भी नहीं पहुँचेगा तब महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी शुरुआत के बाद जिस तरह से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 131/5 तक पहुंचाया है, वह बेहद सराहनीय रहा है।

Advertisement

चूंकि, महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के पहले ही मैच में 38 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। ऐसे में फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर पर धोनी के फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है:::

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button