FeatureIPL

इन 5 प्लेयर्स ने IPL 2014 की मेगा नीलामी में हासिल की थी सबसे बड़ी बोली

Share The Post

सभी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2011 की मेगा नीलामी एक नवीनतम अनुभव था। इसलिए, किसी को भी इस बात का अंदाजा नही था कि टीम मैनेजमेंट किस तरह से किया जाना है। हालांकि, सभी ने उस पहली मेगा-नीलामी का अनुभव अर्जित किया था इसलिए आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी बेहद दिलचस्प थी।

आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी में फ्रैंचाइज़ी को पता था कि क्या और कैसे करना है। हालांकि, उस मेगा नीलामी में कुछ ऐसी ट्रेड की गईं थीं जिसने सभी को अचंभित किया था। बहरहाल, 2022 की मेगा नीलामी की तारीखों के ऐलान से पहले आइये एक नज़र डालते हैं आईपीएल 2014 के सबसे महंगे प्लेयर्स पर।

Advertisement

1.) युवराज सिंह:

साल 2007 के टी 20 विश्वकप और 2011 के विश्वकप के हीरो रहे युवराज सिंह आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे प्लेयर थे। हालांकि, एक बेहतरीन ऑल राउंडर और शानदार टी 20 प्लेयर होने के बाद भी वह आईपीएल की किसी एक फ्रेंचाइजी में अपने पांव नही जमा सके, इसलिए उन्हें लगातार अपनी फ्रेंचाइजी बदलनी पड़ी।

मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम बिखर चुकी थी। इसलिए, वह अपनी टीम में एक धुंआधार बल्लेबाज की तलाश में थे। ऐसे में, टीम मैनेजमेंट ने युवराज सिंह को टारगेट करते हुए 14 करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाई थी। साल 2014 में 14 करोड़ रुपये बहुत बड़ी बोली थी।

Advertisement

2.) दिनेश कार्तिक:

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2013 में बड़ी ट्रेड करते हुए दिनेश कार्तिक को साइन किया था। उस सीजन कार्तिक बेहद शानदार फॉर्म में थे। यही कारण था कि, उन्होंने आईपीएल 2013 में 510 रन बनाए थे और मुंबई को अपने पहले खिताब जीतने में मदद की थी।

चूंकि, दिनेश कार्तिक भारतीय विकेटकीपर हैं और वह आईपीएल के अलावा टीम इंडिया के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए, आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी में कई फ्रेंचाइजी ने उन्हें साइन करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन, सभी से दूर दिल्ली ने दिनेश कार्तिक को साइन करने में कामयाबी हासिल की। उस सीजन दिल्ली ने कार्तिक को 12.5 करोड़ रुपये देकर खरीदा था।

Advertisement

3.) केविन पीटरसन:

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें प्रतियोगिता में उच्च दर्जा दिया गया था। उस समय उनकी लोकप्रियता भी चरम पर थी। वास्तव में वह आईपीएल 2009 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे और उन्हें राहुल द्रविड़ तथा अनिल कुंबले की पसंद से आगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान बनाया गया था।

हालांकि, चोटों और अन्य समस्याओं के कारण, केविन पीटरसन आईपीएल में पूर्ण रूप से स्थापित नही हो सके। यही कारण था कि वह आईपीएल 2013 में भी  भाग नही ले सके थे। हालांकि, कई खेल प्रशंसकों को यह विश्वास था कि केपी फिर वापसी करेंगे।

Advertisement

आईपीएल 2014 में केपी जब मेगा नीलामी में उतरे तब तमाम फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने की कोशिश में दिखाई दीं। लेकिन, अंततः दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें साइन करने में कामयाबी प्राप्त की। इस तरह वह आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर साबित हुए।

4.) मिचेल जॉनसन:
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी के 5 सबसे महंगे प्लेयर्स में से एक हैं।जॉनसन ने आईपीएल 2013 में 24 विकेट लेते हुए मुंबई इंडियंस को अपनी पहली ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। यही कारण था कि, मेगा नीलामी में उन्हें ट्रेड करने के लिए सभी फ्रेंचाइजी लाइन में लगी हुईं थीं।

यह हमेशा से माना जाता है कि, बाएं हाथ के गेंदबाज दाएं हाथ के बल्लेबाजों के विरुद्ध घातक साबित होते हैं। साथ ही मिचेल जॉनसन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई भी कर सकते थे। इसलिए, पंजाब किंग्स ने 6.5 करोड़ खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।

Advertisement
5.) ग्लेन मैक्सवेल:
आईपीएल 2014 तक ग्लेन मैक्सवेल ने दिखा दिया था कि वह टी20 क्रिकेट के बेहतरीन प्लेयर हैं। हालांकि, उन्होंने आईपीएल 2012 और 2013 में क्रमशः 2 और 3 मैच ही खेले थे। लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मैक्सवेल ने बेहतरीन आंकड़ों के साथ बल्लेबाजी करने के अलावा शानदार गेंदबाजी भी की थी।

इसलिए, पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2014 की मेगा नीलामी में 6 करोड़ रुपए के साथ टीम में शामिल किया था। इस प्रकार वह उस मेगा नीलामी के पांचवें सबसे महंगे प्लेयर थे। आईपीएल 2014 में मैक्सवेल लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने उस सीजन में 552 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स ने फाइनल में जगह बनाने के मुख्य कारणों में से एक थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button