IPLNews

IPL2022: जानिए, वानखेड़े स्टेडियम में कब भिड़ेंगी सीएसके और मुंबई

Share The Post

आईपीएल 2022 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस बार टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस दो नयी टीमें इस लीग में जुड़ी है। इन 10 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। दोनों ग्रुप में 5-5 टीमें रहेंगी। सभी टीमें को अपने ग्रुप की दूसरी टीमों के खिलाफ 2 मैच खेलने होंगे। वहीं दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ 2 मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलना पड़ेगा।

बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों को उनके आईपीएल खिताब जीतने की संख्या और सबसे ज्यादा फाइनल खेलने के आधार पर ग्रुप में स्थान दिया है। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स शामिल है। वहीं ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस शामिल है। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि 26 मार्च को शुरू होने वाला टाटा आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा लेकिन फैंस के हाथ निराशा लगी है। पहला मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

दोनों आईपीएल 2022 में पहली बार 21 अप्रैल को आमने-सामने होंगे

चेन्नई और मुंबई का मुकाबला 21 अप्रैल को डी वाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें के बीच दूसरा मैच 12 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 65 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 70 मैच खेले जाएंगे जिसमें से 12 मैच डबल हेडर होंगे। पहला मैच साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। पहला डबल हेडर 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में और दूसरा मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। इस बार लीग के सभी 70 मैच मुंबई और पुणे में होंगे, जिनमें से मुंबई में कुल 55 मैच, पुणे में 15 मैच होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच खेले जानें है। वहीं, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15-15 मैच होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button