FeatureIPL

रिटेन किए गए वो 5 प्लेयर जिन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज

Share The Post

रकिसी भी मेगा नीलामी से पहले प्लेयर्स का रिटेंशन उस फ्रेंचाइजी के आने वाले कम से कम तीन वर्षों के भविष्य का निर्धारण करता है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपने सर्वश्रेष्ठ प्लेयर को रिटेन करना चाहती है। कई बार रिटेन किए गए प्लेयर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं जबकि ऐसा भी देखा गया है कि रिटेन किए प्लेयर्स फ्रेंचाइजी के लिए सरदर्द बन जाते हैं। जिसके बाद उन्हें आईपीएल के अगले सीजन से पहले रिलीज करने के अलावा कोई और विकल्प शेष नहीं रह जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी से पहले भी प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा प्लेयर्स को रिटेन किया गया है। हालांकि, सभी प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में, आइये आज के इस लेख में, उन इस सीजन रिटेन किए उन प्लेयर्स पर एक नजर डालते हैं जिन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज किया जा सकता है।

Advertisement

नोट: आंकड़े 30 अप्रैल, 2022 तक के हैं

1.) अब्दुल समद (सनराइजर्स हैदराबाद): ₹4 करोड़

मैच: 2 || रन: 4 || औसत: 2 || स्ट्राइक रेट: 57.14 || विकेट: 0

Advertisement

इस सीजन अब्दुल समद को दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, जहाँ वह दोनों ही मैंचों में पूरी तरह फ्लॉफ रहे जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। और, अब शशांक सिंह ने अपने पहले ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर उनकी जगह हथिया ली है।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, समद बेहद क्षमतावान प्लेयर हैं। लेकिन, सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा उन्हें रिलीज किए जाने की संभावना है। साथ ही यह भी संभव है कि फ्रेंचाइजी उन्हें अगली नीलामी में कम कीमत पर साइन करने के लिए टारगेट करे।

Advertisement

2.) यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) – ₹4 करोड़

मैच: 3 || रन: 25 || औसत: 8.33 || स्ट्राइक रेट: 104.17

यशस्वी जायसवाल रिटेन किए गए उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज किया जा सकता है। मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल के इस सीजन की निराशाजनक शुरुआत की जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। जायसवाल की जगह अब देवदत्त पडिक्कल ने पूरी तरह से संभाल ली है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स को निश्चित रूप से एक ही भूमिका के लिए दो युवा भारतीय खिलाड़ियों की आवश्यकता नहीं है, जिसमें से कोई बेंच पर ही हो। देवदत्त पडिक्कल जिस तरह से शानदार फॉर्म में हैं उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि, जायसवाल अब रिलीज होने वाले प्लेयर्स की सूची का हिस्सा होंगे।

3.) कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) – ₹6 करोड़

मैच: 8 || रन: 115 || औसत: 16.43 || स्ट्राइक रेट: 127 || विकेट: 3

Advertisement

कैरिबियाई प्लेयर कीरोन पोलार्ड के लिए आईपीएल 2022 बेहद निराशाजनक रहा है। रिटेन होने के बाद भी वह इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके हैं। चूंकि, आईपीएल के जारी सीजन में मुंबई की हालत बेहद नाजुक है इसलिए टीम मैनेजमेंट कई बड़े फैसलों की ओर जा सकता है।

ऐसे में कीरोन पोलार्ड को रिलीज करना उन फ़ैसलों से एक हो सकता है। मुंबई इंडियंस के पास पहले से ही सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने दिखा दिया है कि वह नंबर 5 पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसलिए, मुंबई पोलार्ड को रिलीज कर किसी अन्य विश्वसनीय हिटर को मौका देने पर विचार कर सकती है।

Advertisement

4.) वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स) – ₹8 करोड़

मैच: 8 || विकेट: 4 || औसत: 61.75 || अर्थव्यवस्था: 8.8

वरुण चक्रवर्ती भी रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज किया जा सकता है। तमिलनाडु का यह स्पिनर पिछले दो सीजन में केकेआर के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक था। यही कारण है कि, इस सीजन केकेआर ने उन्हें रिटेन किया था। हालांकि, अब तक उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया है उससे लगता है कि अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

Advertisement

चूंकि, वरुण चक्रवर्ती एक मिस्ट्री स्पिनर हैं, जबकि केकेआर के पास सुनील नरेन के रूप में पहले ही एक और ऐसा ही गेंदबाज है। ऐसे में, वरुण चक्रवर्ती को फ्रेंचाइजी पहले ही रिलीज कर सकती थी। हालांकि, इस सीजन जो कुछ हुआ है उसे देखकर इस बात की संभावना बहुत कम है कि वरुण चक्रवर्ती केकेआर की रिटेंशन लिस्ट का हिस्सा होंगे।

5.) वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) – ₹8 करोड़

मैच: 9 || रन: 132 || औसत: 16.50 || स्ट्राइक रेट: 97.7 || विकेट: 0

Advertisement

आईपीएल 2021 के यूएई लेग में वेंकटेश अय्यर के शानदार प्रदर्शन के कारण केकेआर ने उन्हें शुभमन गिल की जगह रिटेन किया था। लेकिन, वेंकटेश इस सीजन बुरी तरह फ्लॉफ हुए हैं। अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर फ्रेंचाइजी निश्चित तौर पर अय्यर को रिटेन करने को लेकर निराश होगी।

यही नहीं, वेंकटेश जैसे प्लेयर के लिए ₹8करोड़ रुपये खर्च करना भी थोड़ा अधिक प्रतीत होता है। क्योंकि, इस राशि में फ्रेंचाइजी किसी अन्य स्टार को भी साइन कर सकती है। यही कारण है कि, यह कहा जा रहा है कि आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले वेंकटेश अय्यर को रिलीज किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button