FeatureIPL

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए वो 2 प्लेयर्स जो इस सीजन में दूसरी टीमों के लिए कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

Share The Post

आईपीएल 2022 में 5 बार की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस सीजन में ऐसा प्रदर्शन करेगी इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। मुंबई ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेले है और सभी में टीम को हार झेलनी पड़ी है। टीम की इस सीजन में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही खराब रही है।

वहीं आईपीएल 2022 में मुंबई अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को वापस अपने साथ जोड़ने में सफल नहीं हो पायी जिन्हें वो इस सीजन में मिस कर रही है। तो आज हम आपको उन 2 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो पिछले सीजन में मुंबई इंडिंयस का हिस्सा थे और इस सीजन में किसी दूसरी की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

Advertisement

1. हार्दिक पांड्या

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपिल में अपना डेब्यू 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए किया था और वो इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा 2021 तक रहे थे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। पिछले सीजन में उन्होंने 12 मैच खेले थे और 113.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 127 रन बनाये थे और गेंदबाजी नहीं की थी।

इस वजह से मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहल रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्हें नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया और कप्तान बना दिया। हार्दिक गुजरात के लिए इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले है और 136.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 295 रन बनाये है। इस दौरान वो 3 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 7.57 के इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए है।

Advertisement

2. क्रुणाल पांड्या

हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि उनका बेहतरीन प्रदर्शन आईपीएल 2017 में देखने को मिला। उन्होंने उस सीजन में खेले 13 मैचों में 135.75 के स्ट्राइक रेट के साथ 237 रन अपने नाम किये थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.82 के इकॉनमी रेट से 10 विकेट भी चटकाए थे। वहीं पिछले सीजन में वो मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

वहीं आईपीएल 2022 में वो नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है। इस ऑलराउंडर ने अभी तक 8 मैच खेले है और 147.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 112 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.78 के इकॉनमी रेट की मदद से 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button