IPLNews

आरसीबी जेसन होल्डर 12 करोड़ और अंबाती रायुडू के लिए लगा सकती है 8 करोड़ की बोली से जुड़ी रिपोर्ट्स पर ट्विटर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएँ

Share The Post

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी की तारीख धीरे-धीरे पास आती जा रही है। यह मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। मेगा नीलामी से जुड़ी कई खबरें लगातार सामने आ रहीं हैं। ऐसे एक खबर सामने आयी है। जिसमें कहा गया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) जेसन होल्डर और अंबाती रायुडू को टारगेट कर सकती है।

आज के इस लेख में, हम एक नज़र डालते हैं कि ट्विटर यूजर्स ने ऐसी रिपोर्टों पर क्या प्रतिक्रिया दी। जिनमें कहा गया था कि, आरसीबी जेसन होल्डर के लिए 12 करोड़ रुपये और अंबाती रायुडू के लिए 8 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगा सकती है।

Advertisement

गौरतलब है कि, कुछ हफ़्ते पहले, आकाश चोपड़ा ने कहा था कि जेसन होल्डर आरसीबी के लिए सर्वश्रेष्ठ कप्तानी विकल्प हो सकते हैं। तब से, ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं जिनमें कहा गया है कि आरसीबी वास्तव में वेस्ट इंडीज के इस स्टार ऑलराउंडर को मेगा नीलामी में टारगेट कर सकती है।

रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने होल्डर को साइन करने के लिए 12 करोड़ रुपये और अंबाती रायुडू के लिए 8 करोड़ रुपये अलग रख लिए हैं।

Advertisement

हालांकि, किसी प्लेयर के लिए नीलामी कहाँ तक जा सकती है यह तो सिर्फ तभी पता चलेगा जब नीलामी चल रही होगी। लेकिन, यह स्पष्ट है कि, रायुडू जैसे उम्रदराज खिलाड़ी के लिए 8 करोड़ की राशि बहुत अधिक लगती है। यही नहीं, जेसन होल्डर भले ही फॉर्म में हों। लेकिन, उन्होंने अब तक आईपीएल में खुद को पूरी तरह से साबित नहीं किया है। इसलिए, उनके लिए भी 12 करोड़ रुपये कुछ ज्यादा ही दिखाई देते हैं।

रियान पराग का नाम जुड़ा आरसीबी से: रिपोर्ट्स

इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बहुत बड़े फैन रियान पराग का नाम भी आरसीबी द्वारा शॉर्टलिस्टेड बताया जा रहा है। हालांकि, पराग के लिए आईपीएल 2021 कुछ खास नहीं था। लेकिन, एक युवा प्लेयर जिसमें मैच बदलने की क्षमता हो, उस पर फ्रेंचाइजी दाव लगाना पसंद कर सकतीं हैं।

Advertisement

जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मेगा नीलामी से जुड़ी ये खबरें लोगों तक पहुंची, सबने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। निश्चित रूप से फैंस फ्रेंचाइजी से अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हैं। और वह चाहते हैं कि सही प्लेयर को ही साइन किया जाए। ऐसे में इस प्रकार की खबरों पर ट्विटर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं थीं। आइये, नजर डालें ट्विटर यूजर्स की कुछ प्रतिक्रियाओं पर:

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button