CricketFeature

3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं

Share The Post

आईपीएल अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 टूर्नामेंट रहा है। बल्लेबाजों के चौकों और छक्कों की झड़ी लगाने से लेकर गेंदबाजों के महत्वपूर्ण विकेट लेने तक इस लीग में सब कुछ देखने को मिला है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी तब से लेकर अब तक इस लीग के 15 सीजन खेले जा चुके हैं।

फैंस आईपीएल के सोलहवें सीजन की प्रतीक्षा बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं और आगामी नीलामी शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है। तो आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो आईपीएल के आगामी सीजन में सबसे अधिक छक्के लगा सकते हैं।

Advertisement

1. जोस बटलर

इंग्लैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी की शैली से खेल को जल्दी से विपक्ष से दूर ले जा सकता हैं। वह आगामी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 सीजन में 45 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक हैं।

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बटलर आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर थे। उन्होंने 17 मैच खेले थे और 149.05 रेट की मदद से 863 रन बनाये थे। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए है। वहीं 45 छक्कों के अलावा उन्होंने 83 चौके भी अपने नाम दर्ज करवाए थे।

Advertisement

2. लियाम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके पास आईपीएल के आगामी सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए सभी क्वॉलिटी हैं। वह आईपीएल 2022 सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे क्योंकि उन्होंने 34 छक्के अपने नाम किए थे।

लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले थे और 182.08 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 437 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.78 के इकॉनमी रेट की मदद से 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में सफलता पायी है।

Advertisement

3. आंद्रे रसेल

जब खेल के छोटे एडिशन की बात आती है तो आंद्रे रसेल (Andre Russell) का दबदबा साफतौर पर दिखाई देते हैं। वह इतनी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के लिए जानें हैं। केकेआर ने नीलामी से पहले कैरेबियन को रिटेन करके सही काम किया। रसेल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 32 छक्के मारे और आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में तीसरे स्थान पर रहे।

वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले और 174.48 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 335 रन अपने नाम किये। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है। वहीं गेंदबाजी करते हुए रसेल ने 9.87 के इकॉनमी रेट की की मदद से 17 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button