IPLNews

आईपीएल 2022 में इस टीम के मैचों के दौरान हॉटस्टार की व्यूअरशिप में हुई बढ़ोत्तरी, दिलचस्प आंकड़े आये सामने

Share The Post

आईपीएल 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। चेन्नई इस सीजन में इस तरह का प्रदर्शन करेगी इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। इस सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी रवींद्र जडेजा को दे दी थी। चेन्नई ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेले है जिनमें से टीम को केवल 2 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

चेन्नई का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आयी और यह सिर्फ चेन्नई में धोनी के होने की वजह से है। इस बात की जानकारी एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए दी है।

Advertisement

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “चेन्नई और धोनी का ब्रांड – मुंबई इंडियंस , रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के मैच के लिए हॉटस्टार पर दर्शकों की संख्या 83 लाख, 82 लाख, 81 लाख थी।

Advertisement

धोनी इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन सीजन में नजर आ रहे है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 20वें ओवर की अंतिम 4 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को इस सीजन की दूसरी जीत दिला दी थी। धोनी ने साथ ही साथ ये भी साबित करके दिखा दिया था कि उन्हें वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर क्यों कहा जाता हैं। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 133.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 132 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है।

आईपीएल में धोनी के नाम है 4000 से ज्यादा रन

वहीं उन्होंने आईपीएल में अब तक 228 मैच खेले है और 135.76 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4878 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले है।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने 213 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से टीम को 130 में जीत और 81 में हार झेलनी पड़ी है। वहीं एक मैच टाई और एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है। उन्हीं की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button