NewsStats

दो गेंदबाज जिन्होंने आईपीएल के पावर प्ले में धोनी को किया आउट

Share The Post

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक माना जाता है। धोनी ने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कई बार फिनिशिंग पारियाँ खेली हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी आम तौर पर 5वें या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन, कई बार विकेटों के शीघ्रपतन के बाद उन्हें पॉवर प्ले में भी खेलते हुए देखा गया है। किसी निचले क्रम के बल्लेबाज का पावर प्ले में खेलना और उसका विकेट भी गिरना ऐसा बहुत कम देखा गया है। आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी को पावर प्ले में आउट करने में सिर्फ़ दो गेंदबाजों को ही सफलता प्राप्त हुई है।

Advertisement

डिर्क नैन्स

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स महेंद्र सिंह धोनी को पॉवर प्ले में आउट करने वाले पहले खिलाड़ी थे। आईपीएल के तीसरे संस्करण यानि साल 2010 में दिल्ली डेयर डेविल्स (वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स) और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए एक मैच में उन्होंने यह कारनामा किया था।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच के शुरुआती ओवरों में ही आशीष नेहरा ने सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आउट कर दिया। हेडन के आउट होने के बाद आश्चर्यजनक रूप से धोनी ने तीसरे नंबर पर आने का फैसला किया। लेकिन, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। धोनी अपनी पारी की दूसरी गेंद पर ही डिर्क नैन्स के ओवर में मिथुन मन्हास को कैच थमा बैठे।

Advertisement

एडम मिल्ने

इंडियन प्रीमियर लीग के पावर प्ले में महेंद्र सिंह धोनी का विकेट हासिल करने में गेंदबाजों को 11 वर्ष लग गए। इस सूची में दूसरा नाम जुड़ा है न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने का। एडम मिलने ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में छठवें ओवर की आख़िरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का विकेट हासिल किया।

इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने चेन्नई के टॉप ऑर्डर को शुरुआती ओवरों में ही चलता कर दिया। तीन ओवरों में 7 रन पर 3 विकेट खोने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन, वे कुछ खास नही कर सके और एडम मिल्ने द्वारा फेंकी गई पावर प्ले की अंतिम गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट हो गए।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button