FeatureIPL

वो 3 स्टार प्लेयर्स जिनकी आईपीएल 2022 में सैलरी कम हुई लेकिन प्रदर्शन में हुआ बड़ा सुधार

Share The Post

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी। यानी क्रिकेट के सबसे बड़े संग्राम को शुरू हुए अब एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस महा संग्राम में इस बात 8 की जगह 10 फ्रेंचाइजी खिताब जीतने के लिए आमने सामने हैं। जिसमें से गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स नई फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल हुईं। इस आईपीएल में हर किसी की निगाहें रिलीज किए गए प्लेयर्स पर थीं क्योंकि उनमें से कई प्लेयर्स ने आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

हालांकि, कुछ उनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्हें औसत प्रदर्शन के बाद भी रिटेन किया गया था। हालांकि, दोनों स्थितियों पर कुछ प्लेयर्स के वेतन कम हुए। शायद इसे उन्होंने प्रेरणा के रूप में लिया और इस सीजन में अपने प्रदर्शन में सुधार किया।यहां उन तीन खिलाड़ियों की सूची दी गई है जिनका वेतन आईपीएल 2022 में कम हुआ है लेकिन प्रदर्शन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।

Advertisement

1.) रिले मेरेडिथ:

पंजाब किंग्स ने फैंस को तब चौंका दिया था जब उन्होंने आईपीएल 2021 की नीलामी में रिले मेरेडिथ के लिए 8 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन में मेरेडिथ को पांच मैचों में अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। जहां उन्होंने 9.94 की इकॉनमी रेट से सिर्फ चार विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में, मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिले मेरेडिथ को 1 करोड़ में रुपये में साइन किया था। मेरेडिथ ने मुंबई के लिए अब तक केवल 4 मैच खेले हैं, लेकिन वह पहले ही पांच विकेट ले चुके हैं। और, उनका इकॉनमी रेट 7.42 है।

Advertisement

2.) डेविड वॉर्नर:

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 में डेविड वार्नर को 12.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। वार्नर के लिए पिछला सीजन औसत रहा था क्योंकि उन्होंने आठ मैचों में 107.73 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए थे।

लेकिन, अब आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा और वह अब तक दिल्ली लिए आठ मैचों में 156.83 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बना चुके हैं।

Advertisement

3.) एमएस धोनी:

इस सूची में मौजूद एक आश्चर्यजनक नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। उन्होंने खुद अपने वेतन में कटौती की मांग की और सीएसके से कहा कि वह उन्हें पहले प्लेयर के रूप में रिटेन न करें। इस साल धोनी की सैलरी घटकर 12 करोड़ रुपये है।

हालांकि, उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। धोनी ने आईपीएल 2021 के 16 मैचों में 106.54 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। जबकि, इस साल वह नौ पारियों में पहले ही 142 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 50 है, जबकि स्ट्राइक रेट 130.28 रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button