Feature

5 मशहूर क्रिकेटर जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए मात्र एक मुकाबला खेला

Share The Post

मुंबई इंडियंस (MI) निसंदेह आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम है और उनके नाम रिकॉर्ड 5 आईपीएल के खिताब हैं। यह एक ऐसी टीम है जो खेल के तीनों विभागों में बेहतरीन हैं, खासकर 2013 से जब से उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्वकप इतिहास के टॉप 4 गेंदबाजी प्रदर्शन

Advertisement

ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में काफी लंबे समय तक खेला है और ऐसा इसीलिए संभव हो पाया क्योंकि मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताती है और उन्हें निखर कर आने का मौका देती है। टी20 के विशेषज्ञ खिलाड़ी जैसे किरॉन पोलार्ड, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या आदि कई सालों से टीम का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्होंने मुंबई के लिए मात्र एक ही मुकाबला खेला।

आज हम बात करेंगे ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए मात्र एक मुकाबले में हिस्सा बनने का मौका मिला-

Advertisement

5 मशहूर क्रिकेटर जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए मात्र एक मुकाबला खेला

4. जैकम ओरम

जैकब ओरम की प्रतिष्ठा एक बड़े हिटर के साथ-साथ एक बढ़िया तेज गेंदबाज होने की थी जिसके चलते जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ा तो उन्हें एक ट्रंप कार्ड के रूप में देखा जाने लगा।

हालांकि 2013 में उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से मात्र एक मुकाबले में खेलने को मिला जहां उन्हें एक भी विकेट ना मिल सका और ना ही बल्लेबाजी का मौका। इस प्रकार वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिष्ठा के साथ न्याय नहीं कर पाए। हालांकि यह बात इस तथ्य को झुठला नहीं सकती कि वह न्यूजीलैंड के महानतम खिलाड़ियों में से हैं और एक असल मैच विजेता थे।

Advertisement

3. आंद्रे नेल

आंद्रे नेल दक्षिण अफ्रीका के शानदार तेज गेंदबाज थे जिन्हें अपने आक्रामक रवैया और अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता था। उन्हें 2008 के पहले आईपीएल सीजन में ही मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था मगर वह ज्यादा दिनों तक टीम में टिक ना सके।

आंद्रे नेल को मात्र एक मुकाबला खेलने का अवसर प्राप्त हुआ जहां उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 3 ओवरों में 31 रन खर्च किए। उनका प्रभाव इतना कम था कि इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के लिए दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला।

Advertisement

2. स्टूअर्ट बिन्नी ने एक ही मुकाबला आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेला 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी के बेटे स्टूअर्ट बिन्नी कुछ समय तक भारतीय टीम के साथ जुड़े जिस बीच उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों के लिए भी आईपीएल में कई मुकाबले खेले हैं।

चूंकि स्टूअर्ट बिन्नी एक ऐसे ऑलराउंडर थे जो तेज गेंदबाजी करना भी जानते थे तो उनकी आईपीएल में मांग भी थी। हालांकि जब वह 2010 में मुंबई इंडियंस के खेमे के साथ जुड़े तो उन्हें वहां केवल एक ही मुकाबले में हिस्सा बनने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने मात्र 8 रन बनाएं और फेंके गए एकमात्र ओवर में 9 रन खर्च किए।

Advertisement

1-युजवेंद्र चहल

कई क्रिकेट फैंस को यह बात जानकर हैरानी होगी की युजवेंद्र चहल 3 सालों तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि उन्होंने मुंबई इंडियन को 2011 की चैंपियंस लीग जिताने में अहम भूमिका अदा की मगर आईपीएल में उन्हें मुंबई की ओर से 2013 में मात्र एक मुकाबला खेलने को मिला।

यह बात अलग है की चहल अब एक विश्व प्रतिष्ठित गेंदबाज बन चुके हैं मगर हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा की उपस्थिति में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम में वह सम्मान कभी प्राप्त नहीं हो सका। वर्तमान में चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और कोहली की कप्तानी में खेलते हुए उनके खेल का स्तर बहुत बढ़ चुका है। इस समय वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर में से एक हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button