News

इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई बने विराट कोहली

Share The Post

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान और करोड़ों लोगों के दिल में राज करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है उनकी यह उपलब्धि खेल के मैदान से दूर इंस्टग्राम पर उनके नाम हुई है। इंस्टाग्राम में विराट के बहुत ज्यादा मात्रा में फॉलोअर्स हैं और मैदान के साथ-साथ कोहली का सोशल मीडिया पर भी राज है।

दरअसल, विराट कोहली सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर, पहले भारतीय और साथ ही एशिया महाद्वीप के पहले सेलिब्रिटी बन गए हैं।

Advertisement

रन मशीन विराट कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब विराट इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन के जादुई आंकड़े को पार कर चुके हैं तब किसी अन्य क्रिकेटर के 50 मिलियन फॉलोअर्स भी नही है।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा खेल से जुड़े किस हस्ती के फॉलोअर्स हैं

हालांकि, सम्पूर्ण खेल जगत की बात करें तो पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 336 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि पूर्व WWE चैंपियन और हॉलीवुड स्टार द रॉक के 226 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं तथा अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी 260 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Advertisement

चूंकि, विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वे न केवल भारत बल्कि विश्व भर में प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं इसलिए वह इंस्टाग्राम पर एक इनफ्लुएंसर मार्केटिंग या प्रायोजित पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

इंस्टाग्राम के अलावा, कोहली की ट्विटर और फेसबुक जैसे अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। अब तक उनके ट्विटर पर 43.4 मिलियन और फेसबुक पर 48 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

विराट कोहली के 150 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को छूने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1.5 करोड़ फॉलोअर्स होना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। इससे पता चलता है कि कोहली दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके प्रशंसकों ने इस बड़ी उपलब्धि का जश्न एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मनाया।

हम विराट कोहली के प्रशंसकों द्वारा फोटो-शेयरिंग साइट, इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े पर पहुंचने के बाद ट्विटर प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालेंगे।

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/RCBTeluguArmy/status/1433659674692227073?s=20

https://twitter.com/BangVKH/status/1433666946059235332?s=20

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button