FeatureIPL

आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद भी इन 3 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

Share The Post

आईपीएल का 2022 संस्करण मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के इतिहास का अब तक का सबसे ख़राब संस्करण रहा है। मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 टीमों के टूर्नामेंट में आखिरी स्थान पर ग्रुप स्टेज ख़त्म किया। उन्हें खेले गए 14 मैचों में से 10 में हार मिली। यह पहली बार हुआ कि मुंबई अपने शुरुआत के 8 मैच लगातार हार गई हो। हालांकि इसके बाद टीम ने कुछ मोमेंटम पाया और अगले 6 में से 4 मैच जीते। इसमें उन्होंने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थानों पर रही राजस्थान और गुजरात की टीमों को हराया।

मुंबई की पॉइंट्स टेबल में हालत देख कर कोई भी प्रशंसक अंदाजा लगा सकता है कि इसमें सभी ही खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन शामिल था। इसके बाद आगे के संस्करण में जहां मुंबई अपने कुछ खिलाड़ियों को नीलामी के लिए रिलीज कर सकती हैं, वहीं अभी भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें ख़राब प्रदर्शन के बावजूद भी मुंबई टीम से निकालना नहीं चाहेगी। इस आर्टिकल में ऐसे ही 3 खिलाड़ियों पर हम नजर डालेंगे।

Advertisement

1.) रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा के लिए टीम के कप्तान के तौर पर और निजी रूप से एक बल्लेबाज के तौर पर भी आईपीएल का 2022 संस्करण बिल्कुल अच्छा नहीं गया। रोहित शर्मा के आईपीएल करियर का यह सबसे ख़राब साल था। पूरे टूर्नामेंट में रोहित एक भी हॉफ-सेंचुरी लगाने में असफल रहे। हालांकि कुछ एक मैचों में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली जरूर लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकामयाब रहे और 50 रनों से पहले ही आउट हो गए।

हालांकि रोहित के कद और उनकी बल्लेबाजी करने की क्षमता पर किसी को भी कोई शक नहीं है। मुंबई इंडियंस का खेमा अच्छी तरह जानता है कि अपना दिन होने पर रोहित किसी और बल्लेबाज के बनाने के लिए रन ही नहीं छोड़ते। रोहित वर्षों से मुंबई की टीम और उनकी योजना का हिस्सा रहे हैं। इन्हीं वजहों से पूरी उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस रोहित को 2023 सीजन के लिए भी अपने पास ही रखना चाहेगी।

Advertisement

2.) कीरोन पोलार्ड:

रोहित शर्मा के बाद दूसरे खिलाड़ी जिन्होंने नाम बड़े और दर्शन छोटे को चरितार्थ किया, वे रहे कीरोन पोलार्ड। पोलार्ड वेस्ट इंडियन बैटिंग आल-राउंडर हैं। खेल के तीनों विभागों में पोलार्ड अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए लॉन्ग-ऑन, लॉन्ग-ऑफ पर चौके रोकना हो, कैच पकड़ने हों या बैटिंग करते हुए उसी जगह पर से बड़े-बड़े छक्के मारने हों, पोलार्ड का कोई सानी नहीं है। एक बार टिकने के बाद किसी भी गेंदबाज को अपनी इच्छा पर छक्के मार सकने की काबिलियत उन्हें खतरनाक बल्लेबाज बनाती है।

आईपीएल 2022 में पोलार्ड का मुंबई की टीम के लिए कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा, लेकिन एक लंबे समय से पोलार्ड मुंबई टीम मैनेजमेंट की योजनाओं का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। इसे देखते हुए लगता है कि एक सीजन खराब जाने के बाद भी मुंबई की टीम उन्हें अगले सीजन के लिए भी रिटेन कर लेगी।

Advertisement

3.) ट्रिस्टन स्टब्स:

ट्रिस्टन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है इस आईपीएल में। लेकिन, मुंबई के लिए वे एक लंबे समय तक चलने वाली संपत्ति हैं। मुंबई इस खराब सीजन के बाद भी उन्हें बचा कर रखना चाहेगी ऐसा लगता है। ट्रिस्टन में संभावनाएं हैं।

हालांकि आईपीएल 2022 में खेली गई 2 पारियों में वे निराशाजनक रूप से सिर्फ 2 ही रन बना सके। लेकिन यदि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हैं तो मुमकिन है कि मुंबई उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन कर ले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button