IPLNews

जानिये मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ के लिए कैसे कर सकती हैं क्वालीफाई

Share The Post

आईपीएल 2022 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने इस सीजन में 5 मैच खेले है और सभी मैचों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अब उनके आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की पहुंचने की उम्मीदें बहुत ज्यादा मुश्किल हो गयी है और वो अंकतालिका में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार गयी थी। उसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं लेकिन उसका उन्हें कुछ भी फायदा नहीं मिला है। पंजाब किंग्स से हार के बाद मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान रोहित शर्मा ने कहा:

Advertisement

“हम कुछ समय से अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और इसीलिए हम हार रहे हैं। किंग्स ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की इसी वजह से वो जीते। मुझे लगा कि उस पिच पर 190+ का पीछा किया जा सकता था क्योंकि उस पर बल्लेबाजी करना वाकई अच्छा था। हमें वापसी करनी होगी और ग्रुप के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।”

क्या मुंबई इंडियंस अभी भी IPL 2022 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है?

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में अभी काफी समय है, लेकिन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अगले स्टेज में जगह बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा। उन्होंने पहले भी वापसी करके दिखाई है। वो 2014 के सीजन में भी अपने शुरुआती मैच हार गयी थी और उसके बाद अगले 9 मैचों में से 7 मैच जीतकर टॉप 4 तक का सफर तय कर लिया था।

Advertisement

हालांकि इस बार यह 10 टीमों का टूर्नामेंट है। पिछली बार जब आईपीएल में 10 फ्रेंचाइजी थीं तो चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के नाम 16 पॉइंट्स थे। इसलिए मुंबई इंडियंस को अगले राउंड में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए 9 मैचों में से सात या आठ जीतने की जरूरत है।

यदि वे आठ मैचों में जीत हासिल कर लेते है तो वह क्वालीफाई करने के लिए काफी होगा यदि वे सात जीतते हैं, तो उन्हें अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। उसके बाद नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा कि कौन टॉप 4 में जगह बनाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button