FeatureIPL

आईपीएल 2022: ये 5 खिलाड़ी रिलीज हुए तो अगले साल नीलामी में पा सकते हैं मोटी रकम

Share The Post

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में से एक है। इस लीग में स्थानीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देते हैं।

फ्रेंचाइजी हर सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी में अपनी टीम में बदलाव करती हैं। वहीं कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया जाता हैं और अन्य को नीलामी से पहले प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया जाता हैं। वहीं आईपीएल 2022 में कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए।

Advertisement

हालांकि ये क्रिकेटर्स पास्ट में क्वॉलिटी की झलक दिखा चुके हैं। ऐस में अन्य फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

1. शाहरुख खान

चेन्नई के एक होनहार बल्लेबाज, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पिछले दो साल में घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। हालांकि ये टैलेंटेड बल्लेबाज आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है।

Advertisement

शाहरुख को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने अपनी पावर-हिटिंग क्षमताओं की झलक दिखाई, लेकिन अगले सीजन में इसे बरकरार नहीं कर सके। वो कंसिस्टेंसी से रन बनाने में नाकाम रहे है और यही चिंता का विषय रही है। उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले और 108.33 के स्ट्राइक रेट की मदद से 117 रन ही बना पाए थे।

2. देवदत्त पडिक्कल

21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से 2019 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। देवदत्त पडिक्कल 2019 और 2020 के सीजन में कुल 29 मैच खेले है और 31.50 की औसत के साथ 884 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले है।

Advertisement

पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 2022 के सीजन में खरीदा था। उन्होंने अपनी नैचुरल ओपनिंग पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं की, हालांकि उन्हें इस सीजन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस वजह से उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिला। उन्होंने इस सीजन में 17 मैच खेले और 22.12 पर केवल एक अर्धशतक की मदद से 376 रन ही बना पाए। अगला साल पडिक्कल की सफलता का सीजन हो सकता हैं।

3. अब्दुल समद

जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल समद ( Abdul Samad) बड़ी-बड़ी हिट मारने की क्षमता रखते हैं। इसकी झलक वो आईपीएल में दिखा चुके हैं। वह आईपीएल में खेलने वाले उस एरिया के चौथे क्रिकेटर हैं। वहीं आईपीएल 2020 की नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद खरीदा था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 170.76 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए थे।

Advertisement

वहीं 2021 में उन्होंने 127.58 के स्ट्राइक रेट के साथ 111 रन ही बना पाए। समद को 2022 में हैदराबाद ने रिटेन किया था लेकिन उन्हें केवल दो मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वो सिर्फ 4 रन ही बना पाए। आगामी सीजन 21 वर्षीय अब्दुल समद के लिए महत्वपूर्ण सीजन हो सकता हैं।

4. ड्वेन प्रिटोरियस

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में खरीदा था। ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius)  बल्ले और गेंद दोनों से ही अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने इस सीजन में 6 मैच खेले और 157.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 44 रन ही बना पाए। वहीं 10 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 6 विकेट ही लिए है।

Advertisement

5. कार्तिक त्यागी

उत्तर प्रदेश का यह युवा तेज गेंदबाज 2020 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में रनरअप रहने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने उस टूर्नामेंट में 11 विकेट झटके। उन्होंने अपनी गति और नई गेंद को मूव करने की क्षमता से सभी का ध्यान खींचा।

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2020 में आईपीएल नीलामी में खरीदा था। उन्होंने अपने पहले सीजन में 10 मैच खेले और 9.61 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट लिए। वहीं 2021 में उन्होंने 4 मैच खेले और 8.85 के इकॉनमी रेट के साथ 4 विकेट लिए। 2022 में वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए। इस सीजन में उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 9.88 के इकॉनमी रेट के साथ 2 विकेट ही लिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button