IPLNewsSocial

IPL 2022: गंभीर और धोनी की एकसाथ बातचीत करती हुई तस्वीर पर फैंस दे रहे रिएक्शन

Share The Post

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने इस सीजन में दो मैच खेले और दोनों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मैच के बाद लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बातचीत करते हुए नजर आये।

गंभीर ने अपनी और धोनी की मुलाकात की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “कप्तान से मुलाकात अच्छा थी!” इन दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है और फैंस इस तस्वीर पर अपने रिएक्शन दे रहे है।

Advertisement

इस तस्वीर को लेकर यहां देखें ट्विटर पर आये फैंस के रिएक्शन

इससे पहले कई बार गौतम गंभीर ने कई मुद्दों को लेकर एमएस धोनी की आलोचना की है। दोनों क्रिकेटरों के बीच अनबन की खबरें आती रही है लेकिन इस तस्वीर के बाद सारी अनबन की खबरें बकवास लगती हैं। इन दोनों की तस्वीर को लेकर ट्विटर पर आये रिएक्शन यहाँ दिए गए है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

धोनी की कप्तानी में भारत ने जो 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वर्ल्ड कप जीता था गौतम गंभीर उस टीम का हिस्सा थे। गंभीर ने इन दोनों ही वर्ल्ड कप के फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं आईपीएल में चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी टीम को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं और गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए टीम को 2 बार चैंपियन बनाया है।

Advertisement

धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 222 मैच खेले है और 136.01 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4812 रन बनाये है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक लगाए है। वहीं गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में 154 मैच खेले है और 123.91 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4218 रन बनाये है। इस दौरान वो 36 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं इस सीजन में सीएसके अब अपना अगला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी और लखनऊ सुपर जाइंट्स अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में 4 अप्रैल को खेलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button