IPLNews

एमएस धोनी तमिल फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए है तैयार, नयनतारा फिल्म में निभाएंगी मुख्य भूमिका

Share The Post

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक नए एरिया को टारगेट करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक फिल्म को प्रोड्यूस कर सकते हैं। संयोग से, धोनी चेन्नई में काफी जाना पहचाना नाम है जो 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स को रिप्रेजेंट कर रहे है।

धोनी की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट कप्तानों में की जाती है। वो दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में से भी एक है। फिल्में हमेशा से धोनी का शौक रहा है और वह अब एक नए अवतार में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी एक फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे है जिसमें नयनतारा मुख्य अभिनेत्री होंगी। वहीं 40 वर्षीय क्रिकेटर पहले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं, जब उनकी बायोपिक 2016 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में 2011 वर्ल्ड कप तक एमएस धोनी के स्ट्रगल, राइज और करियर को दिखाया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पहले ही मेगास्टार रजनीकांत के करीबी सहयोगियों में से एक संजय को ले चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि संजय ने ही एमएस धोनी को कहा है कि नयनतारा को उनकी पहली तमिल फिल्म के लिए ले। नयनतारा के होने वाले पति और निर्देशक विग्नेश सिवन धोनी के बहुत बड़े फैन है और पूर्व भारतीय कप्तान के फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता हैं।

Advertisement

सीएसके कप्तान एमएस धोनी अभी आईपीएल 2022 में खेलने की वजह से है बिजी

भारत के पूर्व कप्तान इस समय आईपीएल खेलने में बिजी है जहां वह अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। चेन्नई ने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले है जिनमें से टीम को 4 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं वो कल मुंबई इंडियंस के हाथों हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button