Feature

दुनिया की 5 सबसे पसंदीदा महिला क्रिकेटर

Share The Post

क्रिकेट की लोकप्रियता दुनिया भर में बहुत तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक दशक में कई ऐसी नई देश है जिन्होंने बाकी खेलों के अलावा क्रिकेट भी खेलन शुरू कर दिया है। खेल के साथ-साथ क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भी एक अलग पहचान मिल रही है। पुरुष क्रिकेटरों का सालों से जलवा रहा है लेकिन अब इस सूची में महिला खिलड़ी भी धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहीं है। एसे में इस आर्टिकल में हम उन 6 महिला क्रिकेटर के बारे में जानेंगे जो प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

स्मृति मंधाना

इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय महिला क्रिकटे टीम की उपकप्तान और बांए हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम आता है। मंधाना वर्तमान में सबसे स्टाइलिश महिला बल्लेबाजों में से एक है। हाल ही में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। मंधाना को साल 2018 की महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना गया था। बाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक 4 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 325 रन बनाए हैं। इसके अलावा 74 वनडे मैचों में उन्होंने 2892 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 135 है। टी20 की बात करे तो उन्होंने 92 मैचों में 2192 रन उनके नाम है। मंधाना ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल जीतानें में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

एलिस पेरी

एलिस पेरी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर रही हैं। इसके अलावा वह पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईसीसी और फीफा विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश की है। एलिस 16 साल की उम्र में दोनों टूर्नामेंटों में शामिल होने वाली पहली खिलाड़ी हैं। एलिस कई व्यक्तिगत पुरस्कार और विभिन्न टूर्नामेंट जीत चुकी है। एलिस ने तीन बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार और एक बार नहीं बल्कि दो बार राचेल हेहो फ्लिंट पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उनका नाम विजडन फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द डिकेड 2010-2019 में भी शामिल है।

सारा टेलर

सारा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिल क्रिकेटरों में से एक है। वह इंग्लैंड की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुकी हैं।  वह अपने फ्री-फ्लो स्ट्रोक प्ले के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2008 में एशेज को रिटेन करने के लिए इंग्लैंड की टीम में सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाई थी। अलग-अलग टूर्नामेंट में सफलता पाने के बाद सारा महिला क्रिकेटरों  में सबसे सफल और लोकप्रिय युवा क्रिकेटर बन गई थी। उन्हें साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार के सम्मानित किया गया था।

Advertisement

मिताली राज

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वह महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6000 रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। वनडे के दौरान वह पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार सात मैचों में अर्धशतक जमाया है। मिताली पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में भारत की ओर से पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 में 2000 रन बनाए हैं। मिताली को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल हैं। उन्हें विश्व 2017 में विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2003 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नावाजा गया था। वर्ष 2015 में भारत सरकार ने उन्हें तीसरी नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया था।

मेग लैनिंग

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग का जन्म 25 मार्च 1992 को हुआ था। वह वर्तमान में राष्ट्रीय महिला टीम की कप्तान हैं। एक महिला क्रिकेट विश्व कप चैंपियनशिप और पांच आईसीसी महिला विश्व टी20 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया उनकी कप्तानी में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली टीम भी है। लैनिंग सबसे अधिक महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वली क्रिकेटर भी हैं। इसके अलावा टी20 प्रारूप में 2,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई हैं।

Advertisement

सना मिर

सना मिर ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की वनडे और टी20 प्रारूप में कप्तानी की है। वह पाकिस्तान के लिए वनडे फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं। वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। पाकिस्तानी महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार वह अक्टूबर 2018 में महिलाओं की आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर रही थी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button