FeatureIPL

4 रिटेन किये गए खिलाड़ी जिन्होंने इस सीजन में किया है अच्छा प्रदर्शन

Share The Post

आईपीएल 2022 में अब तक दस टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। जिस वजह से दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ है। दोनों नयी टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों ने काफी खराब प्रदर्शन किया है।

इस सीजन में टीमों के रिटेन किए गए खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बहुत बड़ा फैक्टर रहा है। रिटेन किए गए कुछ खिलाड़ियों ने अब तक टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 4 रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

Advertisement

4. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। मेगा-नीलामी से पहले मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ में रिटेन किया था। मिडिल आर्डर के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले है और 145.67 के स्ट्राइक रेट की मदद से 303 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो 3 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। दुर्भाग्य से, उनके बाएं हाथ की एक मांसपेशी में चोट लग गई। जिस कारण वो बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए है। सूर्यकुमार यादव आने वाले वर्षों में फ्रेंचाइजी का मुख्य हिस्सा बने रहेंगे।

Advertisement

3. उमरान मलिक

उमरान मलिक इस सीजन में चर्चा का विषय रहे। वह टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में रिटेन किया गया था।

टूर्नामेंट में खेले अब तक ग्यारह मैचों में उमरान ने 24.26 की औसत से पंद्रह विकेट लिए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान लगातार लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। अपनी तेज गति से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। उमरान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

2. एम एस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी सालों से एक दूसरे के साथी बने हुए है। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 बार आईपीएल का खिताब जितवाया है। मेगा-नीलामी से पहले एमएस धोनी को फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी। हालांकि, शुरुआत में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कप्तानी दोबारा धोनी को सौंप दी। धोनी अपनी कप्तानी के अलावा फ्रेंचाइजी के लिए फिनिशर भी रहे हैं। इस साल बल्ले से उन्होंने बारह मैचों में 39.80 के औसत से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। धोनी ने 132.66 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

Advertisement

1. जोस बटलर

जोस बटलर ने अब तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। वह टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक एसेट साबित हुए हैं। बारह मैचों में बटलर ने 149.88 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए है।

मेगा नीलामी से पहले, बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ में रिटेन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। वहीं उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button