News

इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक बनाया है

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) न केवल भारत के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने का एक शानदार मंच रहा है। वहीं इस लीग ने विभिन्न विदेशी खिलाड़ियों को भी काफी अवसर प्रदान किए हैं, जिन्होंने सालों से लीग को और भी रोमांचक बनाने के लिए कुछ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

आईपीएल की सफलता के प्रमुख कारणों में से एक अंग्रेजी खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने सालों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है और अपनी टीम को मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई है। तो हम आपको इंग्लैंड के उन 2 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए शतक बनाया है।

Advertisement

2. बेन स्टोक्स- 107

आईपीएल इतिहास में आरआर के लिए शतक बनाने वाले दो इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हैं। इंग्लैंड का यह स्टार ऑलराउंडर खेलने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने लीग में दो शतक बनाए हैं, पहला शतक उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए लगाया है।

दूसरा शतक उन्होंने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए लगाया है। यह उनकी तरफ से चौंका देने वाली पारी थी क्योंकि उन्होंने पारी की शुरुआत की और पूरे पार्क में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए और 178.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 3 छक्के लगाए।

Advertisement

स्टोक्स के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 43 मैच खेले है और 134.5 के स्ट्राइक रेट की मदद से 920 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.56 के इकॉनमी रेट की मदद से 28 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है।

1. जोस बटलर- 124, 100, 103, 116, 106*

जोस बटलर (Jos Buttler) एक अन्य इंग्लिश खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल इतिहास में आरआर के लिए शतक बनाया है। हालांकि, लीग में फ्रेंचाइजी के लिए एक या तीन बार नहीं, बल्कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 5 बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनका पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2021 में आया जब उन्होंने 193.75 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 64 गेंदों में 124 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

वो 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस सीजन में 4 शतक लगाए। उन्होंने क्रमशः 100, 103, 116 और 106 * के स्कोर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाया।

बटलर ने आईपीएल 2022 में 17 मैच खेले और 149.05 के स्ट्राइक रेट की मदद से 863 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक के साथ-साथ 4 अर्धशतक भी जड़े है। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 82 मैच खेले है और 149.71 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2831 रन बनाये है। उन्होंने आईपीएल में 15 अर्धशतकीय पारियां भी खेली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button