आईपीएल 2022 के पांच सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने से चूके

बीसीसीआई ने सोमवार 12 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है तो वही युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक हुड्डा को भी टी20 विश्व कप की टीम में जगह दी गई है। हालांकि आईपीएल 2022 के मेगा निलामी में जो खिलाड़ी काफी महंगे बिके थे वह विश्व कप की भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन पांच खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जो आईपीएल 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे लेकिन वश्व कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे।
आवेश खान- 10 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स)
आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आवेश खान ने भारतीय टीम में जगह बनाई थी। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए आवेश ने 13 मैचों में 8.73 की इकॉनोमी से 13 विकेट झटके थे। हालांकि वह एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और फिर उन्हें टूर्नामेंट के दौरान बुखार हो गया जिसके कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। और अब वह टी20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं हैं।
शार्दुल ठाकुर- 10.75 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
शार्दुल ठाकुर टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। ठाकुर एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं जो मैच के किसी भी पल बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने डीसी की ओर से खेलते 14 मैचो में 9.79 की इकॉनोमी से 15 विकेट हासिल किए थे। हाल में वह भारतीय टीम की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे हैं और आगामी टी20 विश्व कप की टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है।
श्रेयस अय्यर- 12.25 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में लगातार अपना प्ररदर्शन दे रहे हैं। इस साल की शुरुआत में 27 वर्षीय बल्लेबाज अपनी टॉप फॉर्म में थे खासकर श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 सीरीज में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी लेकिन बाद में वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके। कोलकाता के कप्तान आईपीएल 2022 में 14 मैंचों में 134.56 की औसत से 401 रन बनाए थे। लेकिन हाल में उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय रहा है जिसके कारण उन्हें टी20 विश्व की टीम में जगह नहीं मिली।
दीपक चाहर – 14 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
दीपक चाहर का साल 2022 कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल में भारी करम में बिकने के बाद से वह क्रिकेट से दूर रहे हैं। दरअसल आईपीएल 2022 से पहले ही वह चोटिल हो गए जिसके कारण उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। दीपक को टी20 विश्व कप की टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। लेकिन वह मुख्य का हिस्सा नहीं हैं।
ईशान किशन -15.25 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2022 के मेगा निलामी में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हालांकी उनका आईपीएल इतना खास नहीं रहा था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। अभी तक इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 19 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 131 की स्ट्राइक रेट से 543 रन बनाए हैं। चूकी अभी भारतीय टीम में पहले से ही दो विकेटकीपर शामिल है इसलिए उन्हें विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिली है।