FeatureSocial

वो 6 विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने भारतीय महिलाओं से की है शादी

Share The Post

क्रिकेट ने जिस तरह से पूरी दुनिया में विकास किया है और लोकप्रिय हुआ है उसी तरह से क्रिकेटर भी समूचे विश्व मे तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि, क्रिकेट दुनिया में सबसे अधिक व्यावसायिक खेलों में से एक है यही कारण है कि कुछ प्लेयर्स दुनिया भर के सबसे अमीर प्लेयर्स में से एक हैं।

क्रिकेटर की बात करें तो विदेशी खिलाड़ी आईपीएल की वजह से भारत में पहले से कहीं ज्यादा मशहूर हो गए हैं। यही कारण है कि, कुछ विदेशी सितारे भारत में काफी समय बिताते हैं। और, उनमें से कुछ ने भारतीय महिलाओं से शादी भी की है। आज के इस लेख में हम उन छह विदेशी क्रिकेटर्स पर एक नजर डालेंगे जिन्होंने भारतीय महिलाओं से शादी की है।

Advertisement

1.) ग्लेन मैक्सवेल:

ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में एकदम नया नाम हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल के जारी सीजन से ठीक पहले ही विनी रमन से शादी की है। विनी रमन पेशे से फार्मासिस्ट हैं। हालांकि, उनका जन्म मेलबर्न में हुआ था लेकिन उनकी पृष्ठभूमि दक्षिण भारतीय है।

2.) हसन अली:

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने हरियाणा की रहने वाली सामिया आरजू से शादी की है। हसन अली और सामिया दुबई में मिले थे जहाँ इन दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद इन दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली थी।

Advertisement

3.) शॉन टैट:

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भारतीय उद्यमी माशूम सिंघा से शादी की है। दोनों लव बर्ड्स आईपीएल 2010 के दौरान एक आईपीएल पार्टी में मिले थे। इस पार्टी के बाद से ही दोनों के बीच में मुलाकात का दौर शुरू हुआ और फिर इन दोनों ने शादी कर ली थी। माशूम सिंघा पेशे से एंकर और मॉडल हैं।

4.) शोएब मलिक:

इस लिस्ट में सबसे लोकप्रिय जोड़ी शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की है। शोएब मलिक जहां पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, वहीं सानिया मिर्जा सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। शादी के बाद भी सानिया भारत के लिए ही टेनिस खेलतीं हैं।

Advertisement

5.) मुथैया मुरलीधरन:

विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान स्पिनर्स में से एक श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भी भारतीय महिला से विवाह किया है। मुरलीधरन ने चेन्नई के मधिमलार राममूर्ति से विवाह किया है।

6.) माइक ब्रियरली:

साल 1976-77 में भारत के दौरे पर आए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रियरली की मुलाकात माना साराभाई से हुई थी। इसके बाद कुछ मुलाकातों के बाद इन दोनों ने शादी कर ली थी। माइक और माना अब इंग्लैंड में ही एक साथ रहते हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button