FeatureIPL

ये 3 आईपीएल स्टार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू

Share The Post

आईपीएल के जारी सीजन के समाप्त होने के बाद हर किसी का ध्यान टीम इंडिया के असाइनमेंट यानी टी20 वर्ल्डकप की ओर हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया के लिए तैयारी करने का सबसे बड़ा अवसर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज होगी, जहाँ 9 जून से 19 जून तक भारत 5 मैंचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगा।

निश्चित तौर पर, यह भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज दोनों देशों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, यह सीरीज इस मायने से खास हो सकती है कि, आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे कुछ प्लेयर्स को इस सीरीज से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

इसलिए, आज के इस लेख में हम उन 3 प्लेयर्स पर एक नजर डालेंगे जो आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

1.) उमरान मलिक:

जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक आईपीएल 2022 में बेहतरीन फॉर्म में हैं। हालांकि,इस सीजन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं थी लेकिन अब धीरे-धीरे फॉर्म मिलने के बाद वह घातक साबित हो रहे हैं। उमरान मलिक ने अब तक  8 मैचों में 15.93 की औसत और 7.96 की इकॉनमी से 15 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

उमरान मलिक की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पीड है। स्पीड के साथ ही अब वह सही लाइन और लेंथ में भी गेंदबाजी करने में कामयाब हो रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा, उन्हें मिडिल ओवर्स में एक एंफोर्सर के रूप में इस्तेमाल किया गया है, टीम इंडिया में उन्हें कुछ इसी अंदाज में देख सकती है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप में भी उमरान उपयोगी हो सकते हैं।

2.) अर्शदीप सिंह:

अर्शदीप सिंह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। 23 वर्षीय अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए अब तक केवल तीन विकेट ही हासिल किए हैं लेकिन वह उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह है कि, डेथ ओवर्स में वह किफायती गेंदबाजी करते हैं और पावरप्ले में भी अब तक उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। आईपीएल 2022 के लिए उनकी इकॉनमी अब तक 7.70 रही है। यह आश्चर्यजनक है कि, डेथ ओवर्स में।गेंदबाजी करने के बाद भी उनकी इकॉनमी 8 से कम है। इसलिए, ऐसा कहा जा रहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं।

3.) राहुल त्रिपाठी:

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने अब तक 8 मैचों में 228 रन बनाए हैं। उनका 45.60 का औसत और 174 का स्ट्राइक रेट बेहद प्रभावशाली रहा है। भारत का टॉप आर्डर कुछ समय से संघर्ष कर रहा है। ऐसे में कुछ बड़े प्लेयर्स को आराम देते हुए या किसी अन्य स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि, राहुल त्रिपाठी पेस के अलावा स्पिन गेंदबाजी के भी बड़े खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका में तबरेज़ शम्सी जैसे खिलाड़ी हैं जो अन्य बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। ऐसे में राहुल त्रिपाठी का नाम बुरा विकल्प नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button