FeatureSocial

आईपीएल 2022 के लिए इन 5 प्लेयर्स का रिटेंशन है बेहद आश्चर्यजनक

Share The Post

आईपीएल 2021 के पहले चरण की समाप्ति के बाद से ही इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि आईपीएल 2022 के लिए फ्रैंचाइजी किन प्लेयर्स को रिटेंशन प्रदान कर सकती हैं। वास्तव में, फ्रैंचाइजी मेगा नीलामी से पहले जिन प्लेयर्स को रिटेन करती है उसका प्रभाव आने वाले कुछ सीजन में अवश्य पड़ता है। इसलिए, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी द्वारा जिस तरह से कुछ प्लेयर्स को रिटेन किया गया है वह बेहद आश्चर्यजनक है।

आज इस लेख में, हम उन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले उनकी फ्रैंचाइजी द्वारा आश्चर्यजनक रूप से रिटेन किया गया है।

Advertisement

1.) सूर्यकुमार यादव:

सूर्यकुमार यादव उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी द्वारा आश्चर्यजनक रूप से रिटेन किया गया है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2018 के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए लगातार खेलते आ रहे हैं। हालांकि, उनका रिटेंशन कई कारणों से आश्चर्यजनक है।

अव्वल तो यह है कि, मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेंशन की सूची में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और  ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को दरकिनार करते हुए सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया गया है। इसके अलावा, उम्र के मामले में भी, ईशान और हार्दिक फ्रैंचाइज़ी के लिए अधिक लाभदायक हो सकते थे।

Advertisement

इतना ही नही, आईपीएल 2021 में भी सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन इतना अच्छा नही था कि उन्हें रिटेन किया जाना चाहिए था। हालांकि, इन सबके बावजूद उनकी फ्रैंचाइजी ने उन्हें 8 करोड़ रुपये देते हुए रिटेन किया है।

2.) मयंक अग्रवाल:

आईपीएल 2019 के बाद से ही मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह लीग के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और जब स्पिन खेलने की बात आती है तो वह सबसे टॉप प्लेयर्स में से आते हैं। हालांकि, मयंक अग्रवाल को रिटेन करना कुछ हद तक ठीक भी लगता है। लेकिन, 14 करोड़ रूपये की राशि खर्च करने के बाद उन्हें रिटेन करना समझ से परे है।

Advertisement

दरअसल, मयंक अग्रवाल ऐसे प्लेयर हैं जिन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में निश्चित तौर पर कई अन्य फ्रैंचाइजी भी ट्रेड करतीं। लेकिन, उनकी बोली 14 करोड़ रुपये तक जाने की संभावना बिल्कुल भी नही थी। इसलिए, मयंक अग्रवाल को इतनी बड़ी कीमत देते हुए पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन करना बहस का विषय बना हुआ है।

3.) उमरान मलिक:

उमरान मलिक भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया जाना बेहद हैरान करने वाला है। आईपीएल में केवल तीन मैच खेलने के बावजूद, उमरान को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है, साथ ही उन्हें रिटेंशन भी कम कीमत नही बल्कि 4 करोड़ रुपये में किया गया है।

Advertisement

इसमें कोई दो राय नही है कि उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंदबाजी खासतौर से गति से सभी को प्रभावित किया था। भारत में 150Kmph की स्पीड से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बेहद कम हैं। ऐसे में उमरान इस गति से गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम पर हावी हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि, सनराइजर्स हैदराबाद के पास प्लेयर्स को रिटेन करने के अधिक विकल्प नही थे इसलिए उन्होंने उमरान मलिक को रिटेन किया है।

4.) वेंकटेश अय्यर:

इस बिंदु से लगभग सभी क्रिकेट फैंस सहमत होंगे कि वेंकटेश अय्यर एक क्षमतावान प्लेयर हैं और उनमें काफी संभावना भी है। लेकिन, वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देते हुए फ्रेंचाइजी में बनाए रखा है। यह भी सत्य है कि, मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज का उनका प्रोफाइल लुभावना है, लेकिन केकेआर को शुभमन गिल के बारे में भी विचार करना चाहिए था।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार माने जाने वाले शुभमन ने आईपीएल 2021 के यूएई चरण में अच्छा प्रदर्शन किया। वह फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी का एक अच्छा विकल्प भी हो सकते थे। फिर भी, टीम ने वेंकटेश पर विश्वास किया है, जो उच्चतम स्तर पर बहुत अधिक अनुभवी नहीं हैं। हालांकि, अब यह तो भविष्य के गर्त में है कि, वेंकटेश आईपीएल 2022 में कैसे प्रदर्शन करते हैं।

5.) आंद्रे रसेल:

आईपीएल 2020 और आईपीएल 2021 में आंद्रे रसेल  क्रमश: 117 और 183 रन बना सके हैं। हालांकि, उन्होंने इस दौरान 17 विकेट भी लिए हैं। लेकिन, एक स्टार ऑलराउंडर के लिए यह एक योग्य प्रदर्शन नहीं है। क्योंकि, कोई भी फ्रैंचाइजी रसेल जैसे ऑल राउंडर प्लेयर से कम से 250 रनों की उम्मीद करती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2022: वो 5 बड़ी गलतियाँ जो प्लेयर्स के रिटेंशन में फ्रैंचाइजी द्वारा की गई हैं।

हालांकि, यदि यह कहा जाए कि रसेल अपने फॉर्म में वापसी कर सकते हैं तो गलत नही होगा क्योंकि फॉर्म एक ऐसी चीज है जिसमें खिलाड़ी सुधार कर सकता है। लेकिन, रसेल अपने फॉर्म के अलावा फिटनेस से भी परेशान दिखाई दिए हैं। पिछले दो सत्रों में, कैरीबियाई स्टार सभी मैच नही खेल सके हैं। नई टीमों के मैदान में आने के साथ, केकेआर शायद एक बेहतरीन बैकअप विकल्प हासिल नही कर पाएगा। इसलिए रसेल को रिटेन करना एक आश्चर्यजनक रिटेंशन है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button