FeatureIPL

दिल्ली कैपिटल्स के ये 3 खिलाड़ी पहले मैच में ले सकते हैं एनरिक नॉर्खिया की जगह

Share The Post

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली के लिए चिंता की बात है कि उनके तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया शुरुआती 2 मैच में नहीं खेल पायेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्खिया दिल्ली के लिए तीसरे मैच में खेल सकते है।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले नॉर्खिया चोट के चलते काफी लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेले है। वो भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेले थे। अब जबकि एनरिक नॉर्खिया पहले 2 मैचों में नहीं खेलने वाले है तो हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे है जो उनके स्थान पर दिल्ली के लिए खेल सकते है।

Advertisement

1. लुंगी एनगिडी

दिल्ली कैपिटल्स के पास तेज गेंदबाजों का एक अच्छा ग्रुप है और इसी कारण वो आईपीएल 2022 के शुरुआती दो मैचों में नॉर्खिया को इतना मिस नहीं करेंगे। नॉर्खिया की जगह उन्हीं के देश के साथी लुंगी एनगिडी खेल सकते है। एनगिडी आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अभी तक 14 मैच खेले है और 8.3 के इकॉनमी रेट की मदद से 25 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। दिल्ली के लिए वो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होंगे।

Advertisement

2. खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स नॉर्खिया की जगह भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को खिला सकती है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को आईपीएल के साथ-साथ इंटरनेशनल मैचों का भी अनुभव है।

खलील अहमद आईपीएल 2016 और 2017 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे लेकिन इस दौरान वो एक भी मैच नहीं खेल पाए। इसके बाद वो 2018 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए और अब दोबारा 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में उनकी वापसी हुई है। उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 24 मैच खेले है और 8.69 के इकॉनमी रेट की मदद से 32 विकेट लिए है।

Advertisement

3. कमलेश नागरकोटी

भारत के पूर्व अंडर-19 तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी नॉर्खिया की तरह तेज गेंदबाजी करते हैं, अगर नागाकोटी फिट हैं और खेलने के लिए उपलब्ध रहते है तो दिल्ली उन्हें आईपीएल 2022 सीज़न के पहले दो मैचों के लिए नॉर्खिया की जगह खिला सकती है। नागरकोटी अपनी तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते है।

नागरकोटी इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस तेज गेंदबाज ने 21 अप्रैल 2021 को चेन्नई के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक इस लीग में 11 मैच खेले है और 9.14 के इकॉनमी रेट की मदद से 5 विकेट ही लिए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button