IPLNewsSocial

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दी मात, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘आज रजवाड़ों का दिन’

Share The Post

राजस्थान रॉयल्स ने अपने दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए यह दर्शा दिया है कि इस बार वह एकदम अलग ही रणनीति के साथ खेलने उतरी है। दरअसल, जहाँ एक ओर सभी टीमें टारगेट चेज़ करते हुए जीत हासिल कर रहीं हैं वहीं राजस्थान ने लगातार दूसरे मैच में डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की है।

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से मात देते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स के 4 अंक हो गए हैं और वह पॉइन्ट टेबल पर टॉप में पहुंच गई है।

Advertisement

जोस बटलर ने जड़ा बेहतरीन शतक

आज हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। जहां राजस्थान की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही। लेकिन, ओपनर जोस बटलर के शब्द शतक और मिडिल आर्डर पर संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण परियों के बल पर राजस्थान ने मुंबई इंडियंस के सामने 193/8 का स्कोर खड़ा किया था।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और उनके ओपनर कप्तान रोहित शर्मा महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह भी कुछ खास नहीं कर सके।

Advertisement

हालांकि, मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने एक बार फिर शानदार क्लास दिखाते हुए ईशान किशन के साथ मिलकर साझेदारी की और अर्धशतक जड़ते हुए 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ईशान किशन भी आज अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने भी 43 गेंदों में 53 रन बनाए।

हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी प्लेयर कुछ खास नहीं कर सका। कैरिबियाई प्लेयर कीरोन पोलार्ड भी आज संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 24 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। इस प्रकार से मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 170/8 तक सीमित रह गई और उन्हें 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

वास्तव में आज, राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन खेल दिखाया है। पहले बल्लेबाजों ने क्लासिकल बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया था। राजस्थान की इस जीत पर फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। आइये एक नजर, ट्विटर यूजर्स की शानदार प्रतिक्रिया पर::::

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button