Feature

टी20 के डेथ ओवरों में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 4 भारतीय बल्लेबाज

Share The Post

टी20 प्रारूप क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय प्रारूप है। अब खिलाड़ी इस प्रारुप को खेलने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। क्रिकेट के इस प्रारूप ने कई खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपना नाम बनाने का मौका दिया तो वहीं कुछ स्टार खिलाड़ियों ने इस प्रारूप में अपना खूब जलवा बिखेड़ा। इस दौरान कई रिकॉर्ड भी बने और कई रिकॉर्ड टूटे।

Advertisement

भारत के खिलाड़ियों का भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में दबदबा देखने मिला। भारत ने इस प्रारुप का सबसे पहला विश्व कप भी अपने नाम किया था। युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर टी20 प्रारूप में काफी सफल रहे। ऐसे में इस आर्टिकल में हम भारत के लिए अंत के ओवरों में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे।

Advertisement

हार्दिक पांड्या

इस सूची में सबसे पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं। टी20 में अभी तक डेथ ओवर्स में वो 34 छ्क्का लगा चुके हैं। और उन्होंने हाल ही में एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया है। पांड्या इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं तो ये आंकड़ा और वह लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के लिए जीत सुनिश्चित करते रहेंगे। पांड्या वैसे अभी तक भारत के लिए 35 टी20 पारी में पांड्या ने 34 सिक्स लगा चुके हैं।

एमएस धोनी

इस सूची में दूसरा नाम एमएस धोनी का है। धोनी भी डेथ ओवर्स में 34 सिक्स लगा चुके हैं। धोनी ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कई साल तक धोनी ने टीम इंडिया के लिए एक फिनिशर का रोल अदा किया है। धोनी ने डेथ के 62 पारियों में 34 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 70 चौके भी दर्ज हैं। धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर बैट्समैन कहा जाता है।

Advertisement

युवराज सिंह

युवराज सिंह भी टी-20 के खतरनाक बल्लेबाज रह चुके हैं। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मैचों में जीत दिलाई है। डेथ ओवर्स में युवराज ने टीम इंडिया के लिए 31 छक्के लगा चुके हैं। युवराज ने टीम इंडिया के लिए 58 टी-20 मैच खेले हैं और कुल 74 सिक्स लगाए है। टी-20 इंटरनेशनल में 77 चौके भी जड़े हैं। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 136.38 का रहा।

विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वर्तमान में दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए कई मैचों में जीत सुनिश्चित की है। वह भारत के चेज मास्टर भी हैं। वह इस सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 33 पारियों में 27 छक्के लगाए हैं। डेथ ओवर में कोहली का स्ट्राइक रेट 193.52 का रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button