Feature

इन तीन कराणों की वजह से एमएस धोनी आईपीएल 2023 के बाद ले सकते हैं संन्यास

Share The Post

आईपीएल 2022 के अंतिम मैच में एमएस धोनी ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि वह आईपीएल 2023 में जरूर खेलते दिखाई देंगे। आईपीएल 2022 की शुरुआत में रवींद्रे जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी थी। जिसके बाद 8 मैचों में टीम को सिर्फ दो में जीत मिली थी।

टीम की खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने एक बार कप्तानी को अपने हाथ में ले लिया। धोनी ने चेन्नई की टीम को चार आईपीएल का खिताब जिताया है। और अगले साल भी खिताब जीता कर आईपीएल खिताबों के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेंगे। इन तीन कराणों की वजह से एमएस धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास ले सकते हैं

Advertisement

धोनी की उम्र

किसी भी खेल को खेलने के लिए कोई सीमित उम्र नहीं होती है लेकिन बढ़ती उम्र के कारण क्रिकेट जैसे खेल में फिटनेस की जरूरत पड़ती है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में मैचों के बीच ज्यादा दिन का समय नहीं होता है और ऐसे में धोनी को अपने आपको लगातार पूरे टूर्नामेंट को खेलने के लिए अपनी फिटनेस पर जरूर ध्यान देना होगा। धोनी अगले साल 42 साल के हो जाएंगे हालांकि वह अभी भी मैदान पर वह काफी फिट नजर आते हैं लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वह संन्यास लेने के बारे में सोच सकते हैं।

धोनी ने खुद अईपीएल से अपने रिटायरमेंट की हिंट दी थी

धोनी को अगले साल खेलना चाहिए या नहीं यह उनके अलावा और बेहतर और कोई नहीं बता सकता है। अगले साल आईपीएल अपने पूराने प्रारूप में खेला जाएगा जहां हार टीम को उनके घरेलू मैदान और फिर घरेलू मैदान से बाहर खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में धोनी अखिरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेल कर आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।

Advertisement

धोनी की आईपीएल फॉर्म

धोनी चेन्नई की टीम के लिए एक मुल्यवान खिलाड़ी रहे हैं जिसके कारण वह लगातार टीम का हिस्सा रहे। हालंकि अब धोनी की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय रहेगा क्योंकि पिछले सीजन में भी उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले थे। उनहोंने पिछले सीज़न मे 123 के स्ट्रेइक रेट से 232 रन बनाए थे। अब देखना दिलचस्प होगा आगामी आईपीएल सीजन में वह किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button