IPLNewsSocial

विराट कोहली लगातार दूसरी पारी में बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘विराट फिर आएगा”

Share The Post

यह कई बार लिखा जा चुका है कि, इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन भारतीय क्रिकेट स्टार्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। चाहे वह रोहित शर्मा हो, ऋषभ पंत हों या फिर विराट कोहली, ये तो बस महज कुछ नाम हैं बल्कि यह सूची बहुत बड़ी है।

पूरे सीजन खामोश रहा है विराट कोहली का बल्ला

वास्तव में, आईपीएल 2022 में भारतीय क्रिकेट के जितने भी बड़े नाम हैं न तो उनका बल्ला चल रहा है और न ही गेंदबाजी चल रही है। टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान कोहली के लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। इस सीजन विराट कोहली ने कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 19. 83 के बेहद खराब औसत से महज 119 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी मात्र 123 का रहा है।

Advertisement

यदि इस सीजन में कोहली के रिकॉर्ड को देखें तो, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 12, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 0 और आज एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली एक बार फिर बिना खाता पवेलियन लौट गए।

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर्स में अपना नाम रखने वाले विराट कोहली के इस खराब फॉर्म ने हर किसी को निराश किया है। हालात यह है कि, कोहली लगातार 2 मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए हैं। और, इस पूरे सीजन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकल सका है। यह हालत तब है, जबकि विराट न तो अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और न ही उन पर अन्य किसी तरह का दवाब है। वाबजूद इसके उनके बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं।

Advertisement

विराट कोहली की इस खराब फॉर्म के सामने आने और लगातार दो मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त करते हुए अलग-अलग तरह के कंटेट पोस्ट किए हैं। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी है:::

 

Advertisement

https://twitter.com/Srjaipal4/status/1517875409622237184?t=MYZJBxQZd7yk42dkbfE9Fg&s=19

Advertisement

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/MahabaliBandya2/status/1517870593948864514?t=Gf1sf9hUs_F4an77SnO48g&s=19

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button