Feature

एशिया कप 2022: ग्रुप स्टेज की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के बारे में जानिये

Share The Post

एशिया कप 2022 का ग्रुप स्टेज शुक्रवार (2 सितंबर) को समाप्त हो गया। यह भारत और अफगानिस्तान थे जिन्होंने अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए शानदार क्रिकेट खेला। श्रीलंका और पाकिस्तान ने शुरुआती मैच हारने के बाद अन्य दो स्थानों पर कब्जा कर लिया। हमने इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से कई शानदार प्रदर्शन देखें है।

Advertisement

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं जबकि मोहम्मद नवाज टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। तो आज हम आपको एशिया कप 2022 ग्रुप स्टेज मैचों से सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने जा रहे है।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज: मोहम्मद रिजवान, कुशल मेंडिस

पाकिस्तान के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में भारत के खिलाफ 43 और हांग कांग के खिलाफ नाबाद 78 रन की पारी खेली थी। हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

वहीं कुशल मेंडिस की बात की जाए तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की मदद से श्रीलंका ने यह मैच 2 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

Advertisement

मिडिल आर्डर: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोसादेक हुसैन

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 और हांग कांग के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी खेली थी और फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे।

सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उन्होंने पाक के खिलाफ 18 लेकिन हांग कांग के खिलाफ 26 गेंद में नाबाद 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

Advertisement

बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 31 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। हालांकि बांग्लादेश को इस मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, चमिका करुणारत्ने

इस प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में भारत के हार्दिक पांड्या और श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट और बल्लेबाजी में 17 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से भारत 5 विकेट से मैच जीतने में सफल रहा था।

Advertisement

चमिका करुणारत्ने ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 31 रन की पारी खेली थी। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ अगले मैच में 16 रन और गेंदबाजी करते हुए 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

गेंदबाज: मोहम्मद नवाज, मुजीब उर रहमान, भुवनेश्वर कुमार, नसीम शाह

पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर काबिज थे। उन्होंने 2 मैच में 6 विकेट हासिल किये थे। वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने 2 मैच में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में सफलता पायी थी।

Advertisement

वहीं भारत के तेज गेंदबाज इस साल लय में दिखाई दे रहे है और इसकी झलक उन्होंने एशिया कप 2022 में दिखाई है। उन्होंने 2 मैचों में 5 बल्लेबाजों शिकार बनाया है। वहीं पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने ने सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 2 मैच में 4 विकेट अपने नाम करने में सफलता पायी थी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button