Feature

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 4 खिलाड़ी जो मेन्स हंड्रेड 2022 में खेल रहे हैं

Share The Post

इंग्लैंड में अभी मेन्स हंड्रेड 2022 खेला जा रहा है। इस लीग में कई प्रतिभाशाली विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे रहे है। इस लीग में आठ फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं, जिनमें नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स, लंदन स्पिरिट, सदर्न ब्रेव, मैनचेस्टर ओरिजिनल, ट्रेंट रॉकेट्स, वेल्श फायर, बर्मिंघम फीनिक्स और ओवल इनविंसिबल शामिल हैं।वहीं आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के 5 खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे है।

वहीं श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने वानिंदु हसरंगा को एनओसी देने से इनकार कर दिया, और फिर इसके बाद उनके रिप्लेसमेंट के रूप में मैनचेस्टर ओरिजिनल टीम ने ट्रिस्टन स्टब्स को अपने साथ जोड़ लिया। तो आज हम आपको आरसीबी के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो मेन्स हंड्रेड 2022 का हिस्सा है।

Advertisement

1. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2022की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर लिया था। मैक्सवेल इस साल मेन्स हंड्रेड में लंदन स्पिरिट की तरफ से खेल रहे हैं। इस टीम में उनके साथ कायरन पोलार्ड और इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ी भी है।

मैक्सवेल ने आईपीएल 2022 में 11 मैच खेले और 169.10 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 301 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए भी 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

2. डेविड विली

इंग्लैंड के डेविड विली ऑलराउंडर (David Willey) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 2 करोड़ में शामिल किया था। विली ने आईपीएल 2022 में आरसीबी की तरफ से 4 मैच खेले और एक विकेट लिया। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 रन बनाये है। वो मेन्स हंड्रेड में इस सीजन में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की तरफ से खेल रहे है।

3. फाफ डु प्लेसिस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) भी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रहे हैं। वो पिछले साल भी इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे लेकिन वो लीग से बाहर हो गए थे। डु प्लेसिस को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में बैंगलोर ने उन्हें 7 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था और कप्तान बना दिया था।

Advertisement

आईपीएल 2022 में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस सीजन में 16 मैच खेले और 127.52 के स्ट्राइक रेट से 468 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले है। आरसीबी टीम की बात की जाए तो उन्होंने डु प्लेसिस की कप्तानी में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।

4. फिन एलन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) को आरसीबी ने 2022 की मेगा नीलामी में 80 लाख में अपने साथ जोड़ा था। वो 2021 में भी बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। हालांकि वो अभी भी इस फ्रेंचाइजी की तरफ से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे है। वह द हंड्रेड में डिफेंडिंग चैंपियन सदर्न ब्रेव के लिए खेलेंगे।

Advertisement

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज एलन के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 13 मैच खेले है और 169.54 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 334 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। इस दौरान वो एक शतक भी लगाने में कामयाब रहे है। इसके अलावा उन्होंने कीवी टीम के लिए 4 वनडे मैच खेले है और 37.25 के औसत की मदद से 149 रन बनाये है। वनडे में उनके नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button