FeatureIPL

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज़ किए गए 5 लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्होंने अन्य IPL फ्रेंचाइजी की कप्तानी की

Share The Post

आईपीएल में देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइजी ने अपना आईपीएल सफर दिल्ली डेयर डेविल्स के नाम से शुरु किया था। लेकिन अब यह फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक कमाल का खेल दिखाया है। जबकि पिछले सीजन यह फ्रेंचाइजी फाइनल तक पहुंची थी।

हालांकि, आईपीएल इतिहास में इस टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था। यहाँ तक कि, यह फ्रेंचाइजी बीते 13 वर्षों में कुल पांच बार ही प्लेऑफ तक पहुंच सकी थी। हालांकि, बीते सीजनों में दिल्ली के खराब प्रदर्शन का एक बड़ा श्रेय क्रिकेटरों को रिटेन और रिलीज करने के पीछे प्रबंधन की खराब रणनीतियों को जाता है। वास्तव में, दिल्ली ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया था। उनमें से कुछ ने आईपीएल में अन्य टीमों की कप्तानी की है।

Advertisement

इस लेख में, हम दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए पांच लोकप्रिय खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्होंने बाद में आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है।

1.) गौतम गंभीर

गौतम गंभीर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए खिलाड़ियों की इस सूची में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दिल्ली द्वारा रिलीज किए जाने के बाद गंभीर ने कप्तानी करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए जाने के बाद गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने केकेआर को मजबूत बनाया। बल्कि दो बार आईपीएल खिताब भी अपने नाम किया।

2.) डेविड वॉर्नर

डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की इस सूची से संबंधित हैं, जो बाद में किसी अन्य फ्रेंचाइजी के कप्तान बने। डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Advertisement

एक शानदार बल्लेबाज बनने के अलावा, डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक शानदार कप्तान भी थे।आईपीएल-2016 में, एसआरएच ने डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में ही आईपीएल ट्राफी पर कब्जा किया था। हालांकि, आईपीएल-2021 में डेविड वॉर्नर को खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से बर्खास्त कर दिया था। लेकिन, वे आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे सफल कप्तान हैं।

3.) दिनेश कार्तिक

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिनेश कार्तिक ने दो कार्यकालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले तीन सीज़न में, दिनेश कार्तिक दिल्ली में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते रहे थे। इसके बाद आईपीएल 2014 में एक बार फिर उन्होंने दिल्ली में वापसी की। हालांकि वे इस सीजन कुछ खास नही कर पाए जिसके कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया।

Advertisement

गौतम गंभीर की ही तरह, दिनेश कार्तिक भी दिल्ली से रिलीज होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बन गए। हालांकि, उन्हें गौतम गंभीर के बराबर सफलता नही मिली लेकिन उन्होंने हर संभव प्रयास किए। दिनेश कार्तिक ने 37 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह 6 मैचों में कप्तान रहे।

4.) ग्लेन मैक्सवेल

वीरेंद्र सहवाग, मयंक अग्रवाल और ग्लेन मैक्सवेल दोनों ही उन खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं जिन्हें दिल्ली ने रिलीज किया और फिर पंजाब किंग्स की कप्तानी की। हालाँकि, वीरेंद्र सहवाग और मयंक अग्रवाल ने मात्र एक मैच में ही पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल आईपीएल-2015 में 14 मैचों के लिए फ्रैंचाइज़ी के कप्तान थे। इसलिए, इस सूची में हमने ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के धुंआधार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ही थी। आईपीएल-2012 में वह दिल्ली के सदस्य थे। लेकिन, आईपीएल-2013 से पहले दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद मुंबई ने उन्हें 2013 में साइन कर लिया। हालांकि, एक सीजन के बाद मुंबई ने भी उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद आईपीएल-2014 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा। जहाँ ग्लेन मैक्सवेल को अपार सफलता मिली और इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की।

5.) संजू सैमसन

भारत के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। लेकिन इसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए। जहाँ उन्होंने बतौर बल्लेबाज सफलता के सभी मानदण्डों को पूरा किया।

Advertisement

संजू की सफलता के चरम को देखते हुए आईपीएल-2021 में, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में नियुक्त किया था। हालांकि उनकी टीम ने इस सीजन भरपूर संघर्ष किया है। और, अभी 12 मैचों में पांच जीत के साथ छठवें नम्बर पर है। लेकिन, इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से दिखा दिया है कि उनमें नेतृत्व करने की भरपूर क्षमता है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button