FeatureIPL

5 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के लिए कर सकती हैं टारगेट

Share The Post

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। टीम में रोहित शर्मा, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स जैसे दिग्गज होने के बावजूद, मुंबई की फ्रेंचाइजी अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। मुंबई अब अपना फोकस आईपीएल 2023 में लगाएगी।

टीम मैनेजमेंट पहले ही अपनी बेंच से कई खिलाड़ियों को आजमा चुका है। अब आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियंस कुछ खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement

1. डुआन जानसेन आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं

डुआन जानसेन मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर मार्को जेनसन के भाई हैं। डुआन अभी नेट बॉलर के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ हैं। चूंकि टायमल मिल्स टीम रिलीज कर सकती हैं ऐसे में डुआन मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

2. बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए गेम-चेंजर हो सकते हैं

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अगले साल आईपीएल में वापसी करने की संभावना है। अगर वह वापस आते हैं तो मुंबई इंडियंस को उन्हें जरूर निशाना बनाना चाहिए क्योंकि उन्हें एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है जो दोनों विभागों में योगदान दे सके।

Advertisement

3. मिचेल स्टार्क

अगर मिचेल स्टार्क अगले सीजन के लिए खुद को उपलब्ध कराते हैं तो मुंबई इंडियंस को उन्हें साइन करने के बारे में सोचना चाहिए। स्टार्क, जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की तिकड़ी आईपीएल 2023 में कहर बरपा सकती हैं।

4. कार्लोस ब्रैथवेट

कायरन पोलार्ड आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। उसे देखते हुए मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती हैं। ऐसे में मुंबई को एक अच्छा बैकअप विकल्प रखना चाहेगी। कार्लोस ब्रैथवेट जैसा खिलाड़ी पोलार्ड के बैकअप के रूप में एक शानदार विकल्प हो सकता हैं।

Advertisement

5. एडम जंपा

एडम जंपा ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2021 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे। मुंबई को इस स्पिनर में अच्छे स्पिनर की कमी साफ दिखाई दी थी। ऐसे में जंपा उनकी इस कमी को पूरा कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button