Feature

2 खिलाड़ी जिन्होंने पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और फिर सीएसके के लिए धोनी की कप्तानी में खेले

Share The Post

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं जहां मुंबई ने पांच बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं चेन्नई की टीम ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आईपीएल इतिहास में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए खेले हैं।

2008 से 2022 तक इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई के सात कप्तान रहे हैं। दूसरी तरफ, आईपीएल इतिहास में केवल तीन खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनने का मौका मिला है। एमएस धोनी मुख्य कप्तान रहे हैं, जबकि सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा ने कुछ मैचों में सीएसके टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाला है।

Advertisement

धोनी, रैना और जडेजा कभी भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन मुंबई के दो पूर्व खिलाड़ी सीएसके में एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आये है। तो आज हम आपको उन्हीं दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

1. हरभजन सिंह

मुंबई ने आईपीएल के पहले सीजन के लिए सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को कप्तानी का जिम्मा सौंपा था। हालाँकि, मास्टर ब्लास्टर को चोट लग गयी थी और इसी वजह से वह आईपीएल 2008 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। सचिन की गैरहाजिरी में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मुंबई टीम की कप्तानी की। 2012 में भी, जब सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी और हरभजन को टीम का कप्तान बनाया गया।

Advertisement

2008 से 2012 तक, हरभजन सिंह ने 30 मैचों में मुंबई की कप्तानी जिसमें से 14 में जीत और 14 में हार झेलनी पड़ी। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2018 से पहले रिलीज कर दिया, और फिर भज्जी चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। वो 2018 से लेकर 2020 तक टीम का हिस्सा रहे है। वह 2020 का आईपीएल कोरोना क्र कारण नहीं खेले थे। आईपीएल में वो आखिरी बार 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे।

भज्जी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 163 मैच खेले है और 7.08 के इकॉनमी रेट की मदद से 150 विकेट लिए है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

Advertisement

2. ड्वेन ब्रावो

बहुत से फैंस इस बात से अंजान होंगे कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस की एक मैच में कप्तानी की थी और उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2011 में, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और आईपीएल 2016 और 2017 के अलावा, जहां सीएसके पर बैन लग गया था उसको छोड़कर ब्रावो हमेशा आईपीएल में चेन्नई के लिए खेले हैं।

ऑलराउंडर ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में टॉप पर काबिज है। उन्होंने आईपीएल में 161 मैच खेले है और 8.39 के इकॉनमी रेट की मदद से 183 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। वहीं 113 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 129.57 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1560 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। आईपीएल में उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बात की जाए तो वो 70 रन है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button