5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को टारगेट करना चाहिए
![आईपीएल मेगा ऑक्शन मुंबई](https://cricketkibaat.com/wp-content/uploads/2021/05/20210526_161916.jpg)
आईपीएल (IPL) 2021 बीच में ही कोरोना के कारण स्थगित हो गया और अब बीसीसीआई बचे हुए मैचों के आयोजन के लिए योजना तैयार कर रही है। हालांकि इस सीजन के बाद अगले आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन होने की उम्मीद है और सभी टीमों की नजरे इस पर टिकी होंगी। मेगा ऑक्शन मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी काफी अहम होगा।
यह भी पढ़ें: टी20 विश्वकप इतिहास के टॉप 4 गेंदबाजी प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के पास अभी आईपीएल में सभी टीमों की तुलना में एक मजबूत स्क्वॉड है और अगर मेगा ऑक्शन होता है तो वह अपने कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएंगी। ऐसे में मुंबई के कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में जब आएंगे तो दूसरी टीमों की नजर इन पर होगी। मुंबई इंडियंस को भी मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में टारगेट करना चाहिए।
5 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को टारगेट करना चाहिए
#5 एनरिक नॉर्खिया
मुंबई इंडियंस ने हमेशा से ही प्लेइंग XI में दो विदेशी तेज गेंदबाजों को मौके दिए हैं। मलिंगा के संन्यास के बाद ट्रेंट बोल्ट के अलावा उनके पास कोई और अच्छा विदेशी तेज गेंदबाज नहीं रहा है। ऐसे में मुंबई की टीम मेगा ऑक्शन में एनरिक नॉर्खिया को टारगेट कर सकती है।
नॉर्खिया आईपीएल 2020 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए और शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली को फाइनल में पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि इस सीजन उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया और शायद दिल्ली उन्हें इस सीजन के बाद रिलीज भी कर दे।
#4 वॉशिंगटन सुंदर
आईपीएल 2021 से पहले वॉशिंगटन सुंदर आरसीबी टीम के अहम सदस्य थे। हालांकि इस सीजन भी उन्हें कई मैचों में खिलाया गया लेकिन कप्तान कोहली ने उन्हें बतौर गेंदबाज चुंनिदा मौकों पर ही इस्तेमाल किया। मुंबई इंडियंस के पास स्पिन ऑलराउंडर के रूप में केवल क्रुणाल पांड्या मौजूद हैं, ऐसे में आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में यह टीम इस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती है।
#3 जॉनी बेयरस्टो
जॉनी बेयरस्टो एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में जरूर टारगेट करना चाहिए। यह बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में शुरुआत दिलाने के लिए जाना जाता है और इसका नमूना हम देख चुके हैं। हैदराबाद की टीम केन विलियमसन और राशिद खान को रिटेन कर सकती है, ऐसे में बेयरस्टो ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। डी कॉक के साथ या उनके बैकअप के रूप में वह एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
#2 बेन स्टोक्स को आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को टारगेट करना चाहिए
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी टीम के द्वारा शायद रिटेन ना किये जाएँ। इसके पीछे प्रमुख वजह राजस्थान के द्वारा जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर का रिटेन किये जाना है। स्टोक्स अगर मेगा ऑक्शन में आते हैं तो मुंबई इंडियंस को उन्हें जरूर टारगेट करना चाहिए। स्टोक्स पोलार्ड के साथ प्लेइंग XI में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं और अपनी गेंदबाजी की काबिलियत के कारण दूसरे विदेशी गेंदबाज की भी भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं।
#1 शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो सीजन से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन भी हमें मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते हैं। दिल्ली ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ को रिटेन करती है तो फिर धवन ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। धवन के मुंबई इंडियंस में आने से मुंबई को काफी फायदा होगा। धवन और रोहित एक-दूसरे के साथ काफी खेले हैं और इन दोनों की जोड़ी आईपीएल में भी धमाल मचा सकती है। धवन अभी फिट हैं और वह अभी कई सीजन खेल सकते हैं।