News

धोनी ने रांची में आयुर्वेदिक डॉक्टर से कराया घुटने का इलाज, जानें कितने रुपये लेते है फीस

Share The Post

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2022 सीजन के खत्म होने के बाद मैदान के बाहर अपना समय बिता रहे हैं। एमएस धोनी इस साल 7 जुलाई को जल्द ही 41 साल के होने जा रहे हैं। एमएस धोनी 40 साल के होने के बावजूद दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं। वह अभी भी विकेटों के बीच बहुत तेज है। वहीं अब इस समय एमएस धोनी रांची के एक लोकल आयुर्वेदिक वैद्य से घुटने का इलाज करा रहे हैं।

धोनी ने हाल ही में अपने दोनों घुटनों में दर्द की शिकायत थी। पूर्व भारतीय कप्तान का लोकल चिकित्सक वंदन सिंह (Vandhan Singh) से इलाज चल रहा है। वह अपने मरीजों से इलाज के लिए महज 40 रुपये लेते हैं। वंदन सिंह रांची के एक गांव के मशहूर वैद्य हैं जो धोनी के घर से करीब 70 किमी दूर है। वंदन सिंह पिछले तीन दशकों से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वह रोगियों को विभिन्न जड़ी-बूटियों में मिश्रित दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। एमएस धोनी के माता-पिता ने भी उन्हीं से इलाज करवाया।

Advertisement

वंदन सिंह ने बताया, “धोनी बिना किसी धूमधाम के एक सामान्य मरीज की तरह यहाँ आते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने का कोई घमंड नहीं है। वहीं अब हर चार दिन में धोनी के आने की खबर से उनके फैन्स यहाँ जुट जाते हैं। इसलिए अब वह अपनी कार में बैठे रहते हैं और उनकी दवा उन्हें दे दी जाती हैं।”

मैं निश्चित रूप से आईपीएल 2023 में खेलूंगा- धोनी

अब एमएस धोनी आईपीएल 2023 सीजन में एक बार फिर मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

Advertisement

एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में खेलने की पुष्टि करते हुए कहा, “निश्चित रूप से, मैं अगले साल खेलूंगा। चेन्नई में नहीं खेलना गलत होगा। यह सीएसके के फैंस के लिए अच्छा नहीं होगा। 2023 मेरा आखिरी साल होगा या नहीं, यह हमें देखना होगा।”

दाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 234 मैच खेले है और 135.2 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4978 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button