Feature

5 ऐसे कप्तानी रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा के नाम हैं लेकिन विराट कोहली के नहीं

Share The Post

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों ही इस सदी के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित जरूर विराट से थोड़े पीछे रह जाते है मगर सीमित ओवर के खेल में वह विराट के कदम से कदम मिला कर चलते है। दोनों ही बल्लेबाज अपने बल्ले से नए-नए कीर्तिमान बनाते रहते है।

बल्लेबाजी से हटकर बात अगर कप्तानी की करे तो रोहित शर्मा का नाम आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। वही भारतीय कप्तान के रूप में विराट का रिकॉर्ड भी बुरा नहीं है। मगर अपनी कप्तानी में भारत को एक भी आईसीसी ट्रॉफी न जिता पाने के कारण उनकी कप्तानी पर अनचाहे सवाल उठते रहते है।

Advertisement

बहुत मौको पर प्रशंसकों द्वारा रोहित को भारतीय कप्तान बनाने की मांग उठती रही है। इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे कप्तानी रिकॉर्ड बताएंगे, जो रोहित शर्मा के नाम है लेकिन विराट कोहली के नहीं।

5 ऐसे कप्तानी रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा के नाम हैं लेकिन विराट कोहली के नहीं

5. बतौर कप्तान शुरूआती 4 मैच जीतने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का मौका मिला। उन्होंने भारत के कप्तान के रूप में अपने शुरूआती चारों मैच जीते। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन गेम जीते और उनकी चौथी जीत 2018 में न्यू लैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी। वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं।

Advertisement

दूसरी ओर, विराट कोहली 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के रूप में पहला ही टी20 मैच हार गए थे।

2. बतौर कप्तान टी20 में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है, जिसमें से दो शतक उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए बनाए। बतौर कप्तान टी20में शतक लगाने वाले वह इकलौते भारतीय है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 118 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 61 गेंदों में 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

इसके विपरीत विराट ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाया है और उनका सर्वोच्च स्कोर टी20 में नाबाद 94 रन है।

3. रोहित शर्मा का विराट से बेहतर विनिंग प्रतिशत

भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जीत प्रतिशत विराट से काफी बेहतर है। रोहित ने भारत की तरफ से 10 वनडे मैचों में कप्तानी की हैं, जिसमें 80 की जीत प्रतिशत के साथ 8 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली। रोहित ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक भी लगाया है।

Advertisement

वही दूसरी ओर विराट कोहली ने अब तक 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें 65 में भारतीय टीम को जीत मिली और 27 में हार का सामना करना पड़ा है, उनका वनडे का जीत प्रतिशत 70.43 का है।

2. रोहित अपनी कप्तानी में भारत को जिता चुके हैं विराट से ज्यादा मल्टीनेशनल टूर्नामेंट

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2018 में एशिया कप और निदहास ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट नहीं जीत पाई।

Advertisement

साल 2018 का एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था, जिसमें कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को अजेय रहते हुए जीत लिया था।

वहीं निदहास ट्रॉफी भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच श्रीलंका की धरती पर खेली गई थी। टूर्नामेंट का पहला मैच हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।

Advertisement

1. बतौर कप्तान आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं

इसमें कोई दोराय नहीं की रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की शुरुआत की थी और उसी साल अपना पहला आईपीएल का खिताब जीत लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है जिसमें 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब शामिल है।

वहीं दूसरी ओर आरसीबी ने 2013 में विराट कोहली को नियमित कप्तान नियुक्त किया था, मगर उनकी कप्तानी में आरसीबी अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। हालाकि, विराट की कप्तानी में आरसीबी 2016 में एक बार फाइनल तक जरूर पहुंच चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button