CricketFeature

सर्वश्रेष्ठ एक्टिव अंडर-25 टी20 इलेवन के बारे में जानिये

Share The Post

खासकर जब टी20 की बात आती है, तो टीमें अब युवाओं को इंटरनेशनल स्टेज पर जल्दी से मौके देने लगी हैं। इस प्रारूप में निडरता की आवश्यकता होती हैं और इस टी20 युग में पले-बढ़े युवा पहले से तैयार होकर आते हैं।

गेंदबाजी विभाग में भी, युवाओं को सबसे छोटे प्रारूप को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता हैं और इसलिए, उन्हें इस प्रारूप से अभ्यस्त होने के लिए कम समय की आवश्यकता होती हैं। तो हम प्रत्येक देश से एक खिलाड़ी को चुनने वाली सर्वश्रेष्ठ एक्टिव अंडर-25 टी20 इलेवन के बारे में आपको बताने जा रहे है।

Advertisement

नोट: हमने 5 फरवरी, 2023 तक 25 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को चुना है।

सलामी बल्लेबाज: फिन एलन (विकेटकीपर) (न्यूजीलैंड) और शुभमन गिल (भारत)

फिन एलन और शुभमन गिल (Shubman Gill) इस सर्वश्रेष्ठ एक्टिव अंडर-25 टी20 इलेवन के लिए पारी की शुरुआत करेंगे, जिसमें प्रत्येक देश से एक खिलाड़ी चुना जाएगा। जबकि फिन एलन अपनी बड़ी हिटिंग के लिए जाने जाते हैं, गिल अपने गेम- कंस्ट्रक्शन और स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेलने के लिए लोकप्रिय है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए फाइनल इलेवन में मार्टिन गप्टिल की जगह फिन एलन को शामिल किया गया है। उन्होंने अपने करियर की ठोस शुरुआत की है और उनके साथ डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन के अनुभव ने खिलाड़ी की मदद की है।

दूसरी ओर, कई लोगों ने टी20 प्रारूप में गिल की साख पर शक जताया, लेकिन उन्होंने हाल ही में कीवी टीम के खिलाफ शतक लगाकर इस शक को खत्म कर दिया।

Advertisement

मिडिल आर्डर: नजमुल हुसैन शांतो (बांग्लादेश), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज) और ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका)

मिडिल आर्डर इस टीम के लिए एक मुद्दा है। हां, हैरी ब्रूक औरईशान किशन जैसे कुछ ठोस विकल्प हैं लेकिन इस इलेवन के संतुलन के लिए हम उन्हें जगह नहीं दे सकते। नंबर 3 और नंबर 4 पर, शांतो और रदरफोर्ड इस मिडिल आर्डर की बैकबोन हैं।

शांतो बांग्लादेश सेटअप का एक हिस्सा है, रदरफोर्ड वर्तमान में टीम से बाहर है और उन्हें वापसी करने के लिए घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के पास डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन जैसे कुछ प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। इस XI के लिए, सबसे उपयुक्त स्टब्स थे, जो एक फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।

ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) और सैम करन (इंग्लैंड)

यह एक शानदार ऑलराउंडर यूनिट होगी जिसमें कैमरून ग्रीन और सैम करन है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने लगातार गेम्स के लिए अच्छे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर तैयार किए हैं।

Advertisement

इस कैटेगरी के सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट्स का अगला युग भी उन्हीं का लगताहैं। ग्रीन ने अपने बल्लेबाजी स्किल्स दिखाई है और दूसरी तरफ करन ने हाल ही में 2022 टी 20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया है।

गेंदबाज: राशिद खान (कप्तान) (अफगानिस्तान), शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान), महीश तीक्ष्णा (श्रीलंका) और जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)

बेशक, राशिद खान इस टीम की कप्तानी करेंगे। 24 साल की उम्र में उनके पास पहले से ही काफी अनुभव है और अब उन्हें एक लीडर के रूप में देखा जाता हैं।

Advertisement

उनके साथ स्पिन आक्रमण में श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा होंगे। तीक्ष्णा अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से क्रिकेट जगत के लोगों और फैंस को प्रभावित कर चुके हैं।

शाहीन अफरीदी और जोशुआ लिटिल इस टीम के लिए तेज आक्रमण का मुख्य आधार बनेंगे। अफरीदी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और यह आश्चर्य की बात है कि वह अभी 22 साल के है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button