4 कारण जिस वजह से भारत एशिया कप 2022 अपने नाम कर सकता है

एशिया कप 2022 पहले श्रीलंका में खेला जाना था लेकिन राजनीतिक तनावों के चलते अब यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा। 2018 में जब आखिरी बार एशिया कप खेला गया था तब भारत ने इसे अपने नाम कर दिया था। इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
भारत 2022 का भी एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार लग रहा है। तो आज हम आपको उन 4 कारणों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिस वजह से भारत एशिया कप 2022 अपने नाम कर सकता हैं।
1. रोहित शर्मा की कप्तानी
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जब से भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है तब से भारतीय टीम कोई भी सीरीज नहीं हारी है। रोहित की कप्तानी में भारत अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारा है। इसके अलावा राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी खिलाड़ियों से बराबर बातचीत कर रहे है जिसका फायदा टीम को मिल रहा है। रोहित और द्रविड़ की जोड़ी एशिया कप 2022 में कमाल दिखा सकती हैं।
रोहित के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 131 मैच खेले है और 139.83 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3454 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 27 अर्धशतक देखने को मिले है।
2. मिडिल आर्डर काफी संतुलित
इस बार भारत का मिडिल आर्डर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। टीम के मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), दीपक हुड्डा (Deepak Hooda), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जैसे बल्लेबाज है जो कभी भी मैच का रुख मोड़ सकते हैं। सूर्या और दीपक ने तो हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया था। ये खिलाड़ी भारत को ऐसा कप जितवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
3. यूएई में भारत का अच्छा रिकॉर्ड
यूएई में भारत का रिकॉर्ड अच्छा है जब एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था। उस साल भारत सुनील गावस्कर की कप्तानी में विजेता बनकर उभरा था। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप 1995 में खेला गया था और इस बार भारत ने यह टूर्नामेंट मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में अपने नाम कर लिया था।
इसके बाद 2018 में एशिया कप यूएई में खेला गया था। इस एशिया कप को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम कर लिया था। वहीं भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल के जरिये यूएई में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है जिसका फायदा भारत को काफी मिलने वाला है। ऐसे में भारत एशिया कप 2022 जीत सकता हैं।
4. भारत का मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण
भारत के पास तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneswar Kumar), हर्षल पटेल (Harshal Patel) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे गेंदबाज भारत को एशिया कप जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार इस साल भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वो अपने इसी शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे।
वहीं जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं स्पिन गेंदबाजी की कमान युजवेंद्र चहल के कंधो पर होगी। आईपीएल 2021 का आधा सीजन जब बाद में यूएई में खेला गया था तो हर्षल पटेल ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। उन्होंने अपने वैरिएशन से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। ऐसे में वो भारत को एशिया कप 2022 जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।