30 साल से ऊपर के 4 क्रिकेटर जिन्होंने 2022 में डेब्यू किया और सुर्खियों में रहे

आमतौर पर क्रिकेट के खेल में 30 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को कम मौके मिलते हैं, खासकर तब जब वे अपने करियर की शुरुआती दौर में हों। हालांकि, अब चलन बदल रहा है। हाल में कई ऐसे खिलाड़ियों ने 30 साल या उससे अधिक की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है और वह अपने -अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे। उदाहरण के लिए सूर्यकुमार यादव और टी नटराजन ने भारत के लिए 30 साल की उम्र में डेब्यू किया था। दोनों ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव यकीनन इस समय देश के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन चार अन्य क्रिकेटर के बारे में जानेंगे जो 30 वर्ष या उससे अधिक की उम्र में साल 2022 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका) –30 वर्ष
प्रभात ने साल 2018 में अपना वनडे डेब्यू किया था। हालांकि, उन्होंने इस साल केवल टेस्ट मैच में अपना योगदान दिया है और अब तक का उनका करियर शानदार रहा है। उन्होंने 3 मैचों में 29 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगादन दिया है। ऐसी उम्मीद है कि वह श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ की तरह एक शानदार स्पिनर बन सकते हैं। रंगना हेराथ भी 30 साल की उम्र में ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया था।
रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड) – 34 वर्ष
रिचर्ड ग्लीसन 30 वर्ष से अधिक उम्र के क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने 2022 में डेब्यू किया और अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वह खेल से संन्यास लेने के लगभग करीब थे लेकिन इंग्लैंड की टीम ने उन्हें डेब्यू करने का मौका दे दिया। ग्लीसन ने भारत के खिलाफ अपने अंतररष्ट्रीय करियर में डेब्यू किया और कुछ शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों का विकेट लेकर सबको प्रभावित कर दिया। इस फॉर्म के साथ वह इस साल इंग्लैंड के लिए कुछ अहम मैच खेल सकते हैं।
माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड) –31 साल
डग ब्रेसवेल के चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को एक अलग मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। साल 2022 में उन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया और अपने बल्ले और गेंद दोनों से उन्होंने छाप छोड़े। वास्तव में इस किवी ऑलराउंडर ने टीम के लिए अपने दम पर कुछ मैच जीते हैं, जो कि शानदार है क्योंकि उन्होंने इस साल ही अपना डेब्यू किया था।
डेन क्लीवर (न्यूजीलैंड) – 30 वर्ष
डेन क्लीवर भी 30 से अधिक उम्र के क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने साल 2022 में डेब्यू किया और अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज डेन क्लीवर साल 2010 में U19 विश्व कप का हिस्सा थे। उन्हें लंबे समय तक मौके नहीं मिले लेकिन हाल ही में घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें कीवी टीम में खेलने का मौका मिला। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियों के साथ मौके का अच्छा इस्तेमाल किया। आगे चलकर अगर वह इसी लय को जारी रखते हैं तो न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।