CricketFeature

3 टीमें जिन्होंने आईपीएल इतिहास में खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है

Share The Post

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इस बात का अंदाजा इसमें खेलने वाले दुनियाभर के खिलाड़ी और उन पर फ्रेंचाइजी द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जाना है। वहीं इस लीग के दुनियाभर में फैंस है जो इसकी लोक्रप्रियता में चार-चाँद लगाते हैं। फैंस को आईपीएल नीलामी और फ्रेंचाइजी के पास कितना रुपया, कौन सा खिलाड़ी सस्ता और महंगा बिका इस बात को जानने की बड़ी दिलचस्पी रहती हैं।

हाल ही में, मनीबॉल ने प्रतियोगिता के पहले सीजन के बाद से प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ी के वेतन पर खर्च की गई राशि के बारे में बताया है। तो इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल इतिहास में खिलाड़ियों पर सबसे अधिक पैसा खर्च किया है।

Advertisement

3) कोलकाता नाइट राइडर्स- 852.5 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में अपनी सफलता पायी है। केकेआर की प्रमुख रणनीतियों में से एक अपने खिलाड़ियों को समर्थन देना रहा है। इसलिए, उन्हें प्रत्येक रिटेंशन साइकिल के अंत में एक बड़ी राशि का भुगतान करके उन्हें बनाए रखना पड़ा। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी अभी भी इसी वजह से फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं।

हाल ही के सालों में केकेआर की नीलामी की रणनीति अच्छी नहीं रही है। इसने उन्हें नीलामी में कुछ क्रिकेटरों के लिए बड़ा बना दिया। इसलिए, इसने उन्हें ज्यादा खर्च करने वाली टीमों में से एक होने में भी योगदान दिया।

Advertisement

2) मुंबई इंडियंस- 884.5 करोड़

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल इतिहास में खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाली टीमों में से एक है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मुंबई इस लिस्ट का हिस्सा है।

फ्रेंचाइजी बड़े नामों के लिए जानी जाती है और उन्हें हायर करने के लिए जाहिर तौर पर बड़ा खर्च करने की जरूरत होती हैं। वहीं फंड का बड़ा हिस्सा रोहित शर्मा को रिटेन करने की दिशा में चला गया है, फ्रेंचाइजी ने हाल ही में ईशान किशन पर भी भारी खर्च किया है।

Advertisement

1) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 910.5 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने इस लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल सभी बहुत लंबे समय तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। इसलिए उनके खाते में मोटी रकम गयी।

आरसीबी की नीलामी में खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने की भी आदत है। युवराज सिंह, क्रिस मॉरिस, टायमल मिल्स और काइल जैमीसन इसके कुछ उदाहरण हैं। हालाँकि, हाल ही के कुछ सालों में फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति बदलती दिख रही है। यह देखने की जरूरत है कि क्या इसका ओवरऑल नंबर्स पर कोई प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button