FeatureIPL

आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले 3 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Share The Post

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है। इस लीग में दुनियाभर से कई युवा और उम्रदराज खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखाई देते है। आईपीएल 2022 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 साल की उम्र में अर्धशतक जड़कर दिखा दिया था कि ऐज सिर्फ नंबर होते है।

हालांकि इस मैच में चेन्नई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो आज हम आपको आईपीएल इतिहास के उन 3 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अर्धशतक लगाकर दिखाया है।

Advertisement

1. एडम गिलक्रिस्ट- 41 साल और 181 दिन

इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम शामिल है। उन्होंने ये कारनामा 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करके दिखाया था। उन्होंने 54 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 85 रन की पारी खेली थी। गिलक्रिस्ट की इस पारी के कारण पंजाब ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

वहीं गिलक्रिस्ट आईपीएल में पंजाब के अलावा डेक्कन चार्जर्स की तरफ से चुके हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल में 80 मैच खेले है और 138.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 2069 बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

2. क्रिस गेल- 41 साल और 39 दिन

यूनिवर्स बॉस ने आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 45 गेंद में 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली थी। पंजाब ने इस मैच में बैंगलोर को 8 विकेट से हरा दिया था।

गेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं हालांकि इस सीजन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 142 मैच खेले है और 148.96 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4965 रन बनाये है। इस दौरान यूनिवर्स बॉस ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement

3. महेंद्र सिंह धोनी- 40 साल और 262 दिन

एमएस धोनी आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय है। चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी ने आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ 38 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और चेन्नई 6 विकेट से मैच हार गयी।

धोनी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 221 मैच खेले है और 135.79 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4796 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button