
आईपीएल (IPL) का रंग अब भारत से बाहर दूसरे देश की टी20 लीग में भी नजर आने वाला है। आईपीएल में मौजूदा समय में कई फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा आयोजित करायी जा रही CSA टी20 लीग में शामिल टीमों के मालिकाना हक़ हासिल कर चुकी हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका अपने यहाँ इस लीग का आयोजन अगले साल कराया जा रहा है।
इस लीग में शामिल सभी 6 टीमों को आईपीएल की फ्रेंचाइजी ही स्पोंसर कर रही हैं, जिसमें प्रिटोरिया की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के ऑनर GMR ग्रुप और JSW ग्रुप मिलकर स्पोंसर करने जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मालिक यहां भी अपनी आईपीएल की टीम के कई खिलाड़ियों को लेने में रूचि दिखा सकते हैं।
ऐसे में आपको हम इस आर्टिकल में बताते हैं आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स की टीम के वो 3 खिलाड़ी जिनकी इस लीग में सेंचुरियन की टीम से खेलने की है प्रबल संभावना है।
दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों को प्रिटोरिया फ्रेंचाइजी के लिए खेलना का मौका मिल सकता है
1. डेविड वॉर्नर CSA टी20 लीग में दिल्ली फ्रेंचाइजी की टीम के लिए खेल सकते हैं
आईपीएल के इतिहास में सबसे सफलतम विदेशी बल्लेबाज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम सबसे पहले आता है। वॉर्नर आईपीएल में सालों से खेल रहे हैं और उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स के द्वारा टीम से रिलीज करने के बाद 2022 के सीजन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने चुना।
आईपीएल में 162 मैचों में 5881 रन बना चुके वॉर्नर का बल्ला 2022 में भी खूब बोला। उन्होंने इस सत्र में खेले 12 मैचों में ही 432 रन बनाये थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स के मालिक दक्षिण अफ्रीका की प्रिटोरिया फ्रेंचाइजी में हर हाल में शामिल करना चाहेंगे।
2. एनरिक नॉर्खिया
आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से प्रोटियाज तेज गेंदबाज एनरिक ऩॉर्खिया ने एक खास जगह बनाई है। दक्षिण अफ्रीका के इस युवा तेज गेंदबाज ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते शानदार प्रदर्शन किया। वो पिछले 3 सीजन से इस टीम का खास हिस्सा हैं।
नॉर्खिया को वैसे चोट ने 2022 के सीजन में ज्यादातर मैचों से दूर ही रखा, लेकिन वो अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले 30 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं। एनरिच नॉर्खिया दक्षिण अफ्रीका के ही और उन्हें घरेलू परिस्थितियों का अंदाजा भी है। ऐसे में दिल्ली का यह गेंदबाज हमें उन्होंने फ्रेंचाइजी का हिस्से बनते दिख सकता है।
3. लुंगी एनगिडी को घरेलू CSA टी20 लीग में सेंचुरियन फ्रेंचाइजी चुन सकती है
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने आईपीएल के अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2022 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लुंगी एनगिडी को इस बार एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था।
लुंगी एनगिडी का आईपीएल में इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन रहा था, जहां उन्होंने खेले 3 सीजन में 14 मैच में 25 विकेट झटके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में तो कोई मौका नहीं दिया है, लेकिन CSA टी20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स के ऑनर अपनी उन्होंने फ्रेंचाइजी में एनगिडी को चुन सकते हैं।