FeatureIPL

वो स्टार प्लेयर्स जिन्होंने मुंबई और चेन्नई दोनों टीमों से खेलते हुए आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है

Share The Post

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल चैंपियनशिप जीती है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपनी चौथी आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना प्रत्येक फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी का सपना होता है। लेकिन, हर किसी को दोनों फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका नही मिल सका है। हालांकि, ऐसे भी कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें दोनों ही टीमों ने साइन किया था। इतना ही नही कुछ खिलाड़ी, मुंबई और चेन्नई दोनों आईपीएल फ्रेंचाइजी से खेलते हुए ट्राफी भी अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

1.) जेसन बेहरेनडॉर्फ:

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने आईपीएल-2019 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने उस सीजन में पांच मैच खेले और 8.68 की इकॉनमी के साथ पांच विकेट अपने नाम किए थे।चूंकि, उनका प्रदर्शन अधिक अच्छा नही रहा था। इसलिए आईपीएल-2019 में उन्हें कम मैच खेलने के लिए ही मिल सके।

आईपीएल-2021 की बात करें तो, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले चरण में जोश हेज़लवुड के रिप्लेसमेंट के रूप में जेसन बेहरेनडॉर्फ को साइन किया था। जबकि, जोश दूसरे चरण में वापस आ गए थे। हालांकि, बेहरेनडॉर्फ को आईपीएल-2021 में कोई भी मैच खेलने का मौका नही मिल सका। लेकिन, वह इस आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, इसलिए इस सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

Advertisement

2.) जोश हेजलवुड:

जोश हेज़लवुड को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2015 के लिए  आश्चर्यजनक तरीके से रिटेन किया था। हालांकि, हेजलवुड उस सीजन आईपीएल में नही खेल सके थे, लेकिन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

 हेज़लवुड, आईपीएल-2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे। लेकिन, जब आईपीएल का आयोजन भारत मे चल रहा था, तब वह नही खेल रहे थे। हालांकि, यूएई में हुए दूसरे चरण में हेजलवुड ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया। और, चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले ऑफ और फिर फाइनल में पहुंचने तथा ट्रॉफी जीतने में मदद की।

Advertisement

3.) कृष्णप्पा गौतम:

कृष्णप्पा गौतम एक ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स यानि कि दोनों ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। लेकिन, दिलचस्प यह है कि, दोनों ही फ्रेंचाइजी के लिए बिना एक भी मैच खेले कृष्णप्पा गौतम आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।

कृष्णप्पा गौतम आईपीएल-2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इसी सीजन में मुंबई ने तीसरी बार आईपीएल टॉफी अपने नाम की थी। जबकि वह, आईपीएल-2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य थे। इस सीजन चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है।

Advertisement

4.) अंबाती रायुडू:

अंबाती रायडू इस सूची में सबसे अधिक बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पांच बार आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। रायुडू ने मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए 3 बार जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से 2 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

अंबाती रायुडू साल 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ थे। इन तीनों ही वर्ष मुंबई इंडियंस आईपीएल की विजेता थी। जबकि, साल 2018 और 2021 में अंबाती रायुडू चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे। इन दोनों सीजन सीएसके ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

5.) कर्ण शर्मा:

Advertisement

लकी चार्म के नाम से मशहूर कर्ण शर्मा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों ही आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए लकी साबित हुए हैं। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने मुंबई और चेन्नई दोनों ही फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए आईपीएल विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

कर्ण शर्मा आईपीएल-2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इसी सीजन मुंबई ने आईपीएल में कब्जा किया था। जबकि, आईपीएल-2018 और 2021 में कर्ण शर्मा चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे। और, यह हर कोई जानता है कि 2018 के अलावा इस वर्ष भी महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने ही आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button